दस्तावेजों में अलग-अलग नाम, अधिकारी भी उलझे
ग्राम पंचायत बांकलसर में स्थित इस विद्यालय के सरकारी दस्तावेजों में नाम तीन एमडी बांकलगढ़ दर्ज है, जिससे शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन भी उलझन में है। यहां तक कि निरीक्षण के लिए आने वाले अधिकारी भी स्कूल के बोर्ड और गांव के नाम में अंतर देखकर भ्रमित हो जाते हैं।
ग्रामीणों की मांग – जल्द हो नाम में सुधार
स्थानीय निवासी लूणसिंह राजपुरोहित, आसूसिंह राजपुरोहित, तेजराजसिंह राजपुरोहित, कमलसिंह राजपुरोहित, जगमालसिंह राजपुरोहित, भीखसिंह राजपुरोहित, जीवणसिंह राजपुरोहित और ओमसिंह राजपुरोहित का कहना है कि ग्राम बांकलसर में बांकलगढ़ नाम से कोई राजस्व ग्राम, कॉलोनी या ढाणी भी नहीं है, फिर भी विद्यालय के नाम में यह दर्ज है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि स्कूल का नाम सही नहीं किया गया तो यह भविष्य में भी भ्रम पैदा करता रहेगा।