प्लास्टिक पर हो पूर्ण प्रतिबंध
प्रशासनिक स्तर पर सक्रियता लाई जाए, प्लास्टिक पर पूर्ण प्रतिबंध लागू हो, विकल्प के रूप में कपड़े और कागज के थैले अनिवार्य किए जाएं, और आमजन में जागरूकता फैलाई जाए। थार की पहचान उसकी शुद्धता और प्राकृतिक सौंदर्य रही है, लेकिन अब वही पहचान प्लास्टिक में उलझती जा रही है। यदि समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो यह संकट और विकराल रूप ले सकता है।- हाकमदान झीबा, संयोजक, श्री करणी कृपा गो रक्षक समिति