क्या है पूरा मामला ?
दरअलस, झांसी के मऊरानीपुर वाला युवक महोबा में नौकरी करता है। वो स्वस्थ्य विभाग में संविदाकर्मी है। उसकी पत्नी झांसी के सरकारी स्कूल में क्लर्क है। दोनों की शादी 7 साल पहले हुई थी। उन्हें एक 6 साल का बेटा है। दोनों के बीच रिश्ते कई दिनों से खराब चल रहे थे जिसके चलते वो अपने परिवार से दूर रह रहा था।
पति ने क्या कहा ?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक घटना के बाद पति ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। वीडियो में पति ने अपनी पत्नी के कई लोगों से अफेयर होने के दावे किये हैं। वीडियो में पीड़ित पति कह रहा है कि 6 महीने पहले मोबाइल चाट पकड़ा था उसमे वो किसी अभिषेक नाम के लड़के से बात कर रही थी। समझाने पर भी नहीं मानी। तब से मैं अलग रहने लगा। हो सकता है कि अगर मैं साथ रहने का प्रयास करूं तो कल मेरी या मेरे बच्चे की लाश किसी ड्रम में मिले। मैं ऐसा बिल्कुल भी नहीं चाहूंगा। पुलिस ने क्या कहा ?
झांसी के मऊरानीपुर CO रामवीर सिंह ने कहा कि महिला ने लिखित पत्र दिया है कि मेरे पेट में दर्द था और मैं दवा के लिए युवक को बुलाई थी। मैं इस पर कोई कार्यवाही नहीं चाहती। वायरल वीडियो की जांच की जा रही है। पति के आरोप की कोई तहरीर नहीं मिली है। ये चार पांच महीने पुराना वीडियो है इसकी जांच की जा रही है।