हुआ था विवाद
करीब पांच-सात दिन पहले हिस्ट्रीशीटर बच्चिया गिरोह के सदस्य सामान लेने मोहित की दुकान पर आए थे। वहां लेन देन को लेकर मोहित से विवाद हो गया था। माना जा रहा है कि उसी के कारण यह हमला हुआ है। पुलिस ने बताया कि बच्चिया हिस्ट्रीशीटर है। परिजनों के आने पर पोस्टमार्टम करवा दिया जाएगा। घायल लक्ष्मी व मोहित का उपचार चौमूं में चल रहा है। वहीं लोगों ने आक्रोश जताते हुए आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है।
आरोपियों के गिरफ्तारी की मांग, पुलिस ने दिया आश्वासन
युवती की हत्या की सूचना के पश्चात रविवार को सायं काल ढाणी कुछाला में ढाणी व आसपास के गांव के सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए तथा आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। इस मौके पर राजेश सिंह काली पहाड़ी, पूर्व विधायक दाताराम गुर्जर ,महिपाल सिंह गाडराटा ,दिलीप सिंह, जयपाल सिंह निर्वाण ,विक्रम सिंह, सुरेंद्र फौजी,शंकर सिंह सेफरागुवार, हरिओम सिंह उसरिया, अमर सिंह, देबु सिंह ,ओमवीर सिंह गाडराटा, सुमित सिंह शेखावत, सरपंच केवल राम गुर्जर, उप सरपंच रामस्वरूप सिंह ,संजय देव गुर्जर ,टिंकू सिंह ,उदय सिंह ने मांग रखी कि नामजद आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाए। अन्यथा आंदोलन करेंगे।इस पर मौके पर मौजूद पुलिस उप अधीक्षक जुल्फिकार अली ने लोगों को समझाइश की कि 5 दिनो में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा ।इसके लिए अलग-अलग टीमें संभावित स्थानों पर भेजी गई है।