आरोप है कि कुछ समय पहले भाभी ने अपनी रिश्ते में ननद का मजाक में अश्लील वीडियो बनाया था। फिर उसे अनजान आइडी से सार्वजनिक कर दिया गया। उसने अपनी पत्नी से वीडियो के बारे में पूछा तो उसने रिश्ते में भाभी द्वारा मजाक में अश्लील वीडियो बनाने की जानकारी दी।
गौरतलब है कि बीते दिनों जोधपुर शहर में एक स्थान पर गाय को रोटी खिला रही बालिका से एक व्यक्ति ने अश्लील इशारे किए। आस-पास के लोगों ने यह हरकत देखी तो उस व्यक्ति को पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दी। पुलिस ने उसे शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया। थानाधिकारी ने बताया कि एक व्यक्ति ने अपनी नौ साल की पुत्री से अश्लीलता करने के बारे में यासीन के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराई है। पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्ज कर जांच शुरू की है।