पुलिस के अनुसार, गत रविवार सुबह आठ बजे अवैध बजरी से भरे डंपर का लूणी थाना पुलिस की चेतक ने पीछा किया था। लेकिन चालक डंपर भगा ले गया था। खेजड़ली से फिटकासनी रोड पर प्याऊ के पास कच्चे मार्ग पर चालक डंपर को खड़ा कर बजरी खाली कर रहा था। तभी पीछे से आए कांस्टेबल सुनील खिलेरी ने डंपर पकड़ने का प्रयास किया था।
चेंजिंग रूम में ‘हिडन कैमरा’ लगाने वाले आरोपी ने किया बड़ा खुलासा, मोबाइल में मिले इतने VIDEO
चालक ने डंपर से सिपाही सुनील को कट मार दिया था। वह नीचे गिर गया था और चालक ने डंपर से उसे कुचल दिया था। डंपर कमर के निचले हिस्से के ऊपर से निकल गया था। गंभीर हालत में कांस्टेबल सुनील को एमडीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसी रात सुनील के पेट और पैर की सर्जरी की गई थी। तीन दिन तक जिंदगी के लिए संघर्ष करने के बाद मंगलवार देर रात लोहावट निवासी सुनील खिलेरी की मौत हो गई। पुलिस अधिकारी अस्पताल पहुंचे और शव मोर्चरी में रखवाया।
सरपंच पति सहित चार गिरफ्तार, चालक फरार
कांस्टेबल अशोक कुमार की ओर से लूणी थाने में डंपर चालक राणराम बिश्नोई और अन्य के खिलाफ जानलेवा हमले का मामला दर्ज कराया गया था। अब हत्या की धारा जोड़ी जाएगी। पुलिस अभी तक चालक राणाराम को पकड़ नहीं पाई है। खेजड़ली निवासी सरपंच पति हापूराम बिश्नोई, रविंद्र गोदारा, सागर सैन और महेंद्र डूडी को गिरफ्तार किया गया है।