scriptमहिला ट्रेनी सिपाही की आत्महत्या का मामला: नौकरी छोड़ने के लिए दबाव बना रहा था युवक, मुकदमा दर्ज | Female trainee constable suicide incident: case filed against youth | Patrika News
कन्नौज

महिला ट्रेनी सिपाही की आत्महत्या का मामला: नौकरी छोड़ने के लिए दबाव बना रहा था युवक, मुकदमा दर्ज

Female trainee constable suicide incident कन्नौज में महिला ट्रेनिंग सिपाही की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जो मृतका के ऊपर नौकरी छोड़ देने का दबाव बना रहा था।

कन्नौजJul 12, 2025 / 09:46 pm

Narendra Awasthi

पुलिस लाइन बैरक (फोटो सोर्स- 'X' वीडियो ग्रैब)

फोटो सोर्स- ‘X’ वीडियो ग्रैब

Female trainee constable suicide incident कन्नौज में ट्रेनी महिला सिपाही के आत्महत्या के मामले में पुलिस ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जिस पर आरोप है कि उसने नौकरी छोड़ने के लिए दबाव बनाया। जिससे परेशान होकर ट्रेनी महिला ने आत्महत्या कर ली। जिसके साक्ष्य भी मिले हैं। कोतवाली पुलिस में मृतक पिता की तहरीर पर यह मुकदमा दर्ज किया है। अब पुलिस युवक की तलाश में दबिश दे रही है। पुलिस ने बताया कि युवक को शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मामला कन्नौज कोतवाली क्षेत्र का है। ‌

दोस्त के उकसाने पर की आत्महत्या

उत्तर प्रदेश के कन्नौज के पुलिस लाइन स्थित अपने कमरे के बाथरूम में रानू जादौन ने फांसी का फंदा लगा आत्महत्या कर ली। घटना 11 जुलाई की है। फांसी लगाए जाने की जानकारी उस समय हुई। जब कमरे में साथ रहने वाली उसकी दोस्त महिला सिपाही शिवानी वापस आई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी परिजनों को दी गई।

क्या कहती है मृतका की सहेली?

शिवानी ने बताया कि रानू जादौन सुबह के समय उसके साथ परेड किया था। लेकिन दोपहर की क्लास में जाने से उसने मना कर दिया। शिवानी के अनुसार रानू ने कहा कि उसके कंधे में दर्द हो रहा है। रानू जादौन के जाने के बाद शिवानी अकेले पड़ गई। जो उसके साथ हमेशा रहती थी। बचपन भी दोनों का साथ बीता था। साथ ही तैयारी की और ट्रेनिंग के दौरान भी दोनों को एक ही कमरा मिला।

क्या कहती है कन्नौज पुलिस?

रानू जादौन की दोस्ती एटा निवासी देवेश यादव से हो गई थी। जो रानू को नौकरी मिलने के बाद परेशान था। उसे भय था कि कहीं रानू छोड़ ना दे। इसलिए रानू पर शादी या फिर नौकरी छोड़ देने का दबाव बना रहा था। कन्नौज पुलिस ने बताया कि देवेश के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने और नौकरी से त्यागपत्र देने के लिए दबाव बनाने के संबंध में मुकदमा पंजीकृत किया दर्ज किया गया है। मृतिका के मोबाइल में इस संबंध में साक्ष्य भी मिले हैं। जिसमें त्यागपत्र देने की बात कही जा रही है। देवेश को गिरफ्तार करने के लिए टीम लगाई गई है। ‌

Hindi News / Kannauj / महिला ट्रेनी सिपाही की आत्महत्या का मामला: नौकरी छोड़ने के लिए दबाव बना रहा था युवक, मुकदमा दर्ज

ट्रेंडिंग वीडियो