scriptWeather news: महीने के अंत तक तापमान 39 डिग्री के पास, पड़ेगी भीषण गर्मी | Weather news: month end, temperature near 39 degrees, intense heat | Patrika News
कन्नौज

Weather news: महीने के अंत तक तापमान 39 डिग्री के पास, पड़ेगी भीषण गर्मी

Weather news month end, temperature near 39 degrees, intense heat आईएमडी के अनुसार 31 मार्च तक तापमान 21 से 39 डिग्री के बीच पहुंचने का अनुमान है। इस दौरान तेज गर्म हवाएं भी चलने की संभावना है। भीषण गर्मी की जानकारी दी गई है।

कन्नौजMar 25, 2025 / 08:02 pm

Narendra Awasthi

गंगा नदी का दृश्य
Weather news, month end, temperature near 39 degrees, intense heat आईएमडी मौसम विभाग ने गर्मी को लेकर अपडेट किया है। जिसके अनुसार मार्च महीने के अंत तक तापमान 39 डिग्री के पास पहुंच जाएगा। अधिकतम सामान्य से 2 डिग्री अधिक और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम रहने का अनुमान है। सीएसए कानपुर के कृषि मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि इस दौरान तेज हवा चलने की संभावना है। कानपुर में अगले 5 दिनों तक आसमान साफ रहेगा। बारिश की कोई संभावना नहीं है। ‌मौसम विभाग के अनुसार कन्नौज में इस हफ्ते तापमान 39 डिग्री तक पहुंचाने का अनुमान है। न्यूनतम तापमान भी 21 डिग्री को छू रहा है। भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है।‌
यह भी पढ़ें

एडवोकेट की हत्या: विकलांग ने बैसाखी से की वकील की पिटाई, उपचार के दौरान मौत

मौसम विभाग के अनुसार कन्नौज में आज रात का न्यूनतम तापमान 18 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। पश्चिम और दक्षिण पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 5 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। बारिश की कोई संभावना नहीं है।

कैसा रहेगा कन्नौज में 26 मार्च का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार के दिन आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 18 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। बारिश की कोई संभावना नहीं है। रात में भी आसमान साफ रहेगा। बुधवार का अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम 19 डिग्री रहने का अनुमान है। रात को भी 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।

कैसा रहेगा कन्नौज में 31 मार्च तक का मौसम?

कन्नौज में 27 मार्च गुरुवार के दिन का तापमान 21 से 39 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। शुक्रवार 28 मार्च के दिन 18 से 36 डिग्री, 29 मार्च शनिवार को 17 से 34 डिग्री, रविवार 30 मार्च को 16 से 34 डिग्री और सोमवार 31 मार्च को 17 से 35 डिग्री के बीच तापमान रहने का अनुमान है। शनिवार 29 मार्च को आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। शेष दिनों में तेज धूप निकलेगी। लोगों को गर्मी का एहसास होगा। बारिश की संभावना नहीं है।

Hindi News / Kannauj / Weather news: महीने के अंत तक तापमान 39 डिग्री के पास, पड़ेगी भीषण गर्मी

ट्रेंडिंग वीडियो