scriptहाई प्रोफाइल चोर, फ्लाइट से यात्रा, होटल में ठहरना, दिन में रेकी, टारगेट फिक्स होने पर चोरी, तीन गिरफ्तार | High profile thief, travels by flight, stays in hotel steals after target is fixed | Patrika News
कानपुर

हाई प्रोफाइल चोर, फ्लाइट से यात्रा, होटल में ठहरना, दिन में रेकी, टारगेट फिक्स होने पर चोरी, तीन गिरफ्तार

High profile thief, travels by flight, stays in hotel steals after target is fixed कानपुर पुलिस ने मुंबई में 2 किलो सोना, हैदराबाद में 30 लाख रुपए की चोरी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। जिसमें एक की पत्नी जौनपुर की प्रधान है।

कानपुरMar 05, 2025 / 05:00 pm

Narendra Awasthi

घटनास्थल पर मौजूद पुलिस के अधिकारी
High profile thief, travels by flight, stays in hotel steals after target is fixed कानपुर में ज्वेलरी की दुकान का शटर काट रहे चोरों को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। जिसमें एक को पुलिस की गोली लगी है। पकड़े गए सभी अभियुक्त शातिर है। चोरी की घटना महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश आदि राज्यों में कर चुके हैं। एक की पत्नी ग्राम प्रधान है। जो यूपी के जौनपुर का रहने वाला है। इसके अतिरिक्त एक बीकानेर राजस्थान का रहने वाला है। पुलिस उपायुक्त पूर्वी श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि पकड़े गए अभियुक्त हाई प्रोफाइल के हैं। जो फ्लाइट से चलते हैं। होटल में रुककर दिन में रेकी करते हैं। सभी से पूछताछ की जा रही है।‌ मुठभेड़ की घटना कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र की है।
यह भी पढ़ें

यूपी बोर्ड की परीक्षा में नकल अपडेट; सपा सांसद की बहन सहित दो गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के कानपुर के कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत कलेक्टरगंज में बीती रात चोर ज्वेलरी दुकान का शटर काट रहे थे। आवाज सुनकर पड़ोसियों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर चोर भागने लगे। पुलिस टीम के पीछा करने के दौरान शातिर चोरों ने फायरिंग भी कर दी। जवाबी कार्रवाई में मुरलीधर शर्मा निवासी बीकानेर राजस्थान को गोली लगी और वह गिर पड़ा। अन्य दो मौके से फरार हो गए। घेरेबंदी करके पुलिस ने चंद्रभान को भी गिरफ्तार कर लिया। जिसकी पत्नी जौनपुर की प्रधान है। उदय राज फरार है।
मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी

क्या कहते हैं पुलिस उपायुक्त?

पुलिस उपायुक्त श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि पकड़े गए अभियुक्त पूरे देश में चोरी की घटना को अंजाम देते हैं। मुरलीधर शर्मा मुंबई से फ्लाइट से आया और हरबंस महल में होटल में रुका है। दिन में रेकी करते हैं। बड़े-बड़े दुकानों को टारगेट बनाते हैं। जहां पर पैसे का लेनदेन अधिक होता है और रात में चोरी की घटना को अंजाम देते हैं।

2 किलो सोने की चोरी

पुलिस उपायुक्त ने बताया कि मुंबई में 2 किलो सोने की चोरी, हैदराबाद में 30 लाख की चोरी की। जिसमें पकड़े गए थे। 22 फरवरी को छूटे और फ्लाइट से कानपुर आए। पकड़े गए अभियुक्तों से अभी और पूछताछ की जा रही है। फरार को गिरफ्तार करने के लिए टीम में लगाई गई है। ‌

Hindi News / Kanpur / हाई प्रोफाइल चोर, फ्लाइट से यात्रा, होटल में ठहरना, दिन में रेकी, टारगेट फिक्स होने पर चोरी, तीन गिरफ्तार

ट्रेंडिंग वीडियो