scriptIMD latest alert: मौसम विभाग ने 18 मई तक के लिए जारी किया अलर्ट, क्या कहते हैं मौसम वैज्ञानिक? | IMD issued latest alert till May 18, meteorologists say? | Patrika News
कानपुर

IMD latest alert: मौसम विभाग ने 18 मई तक के लिए जारी किया अलर्ट, क्या कहते हैं मौसम वैज्ञानिक?

IMD issued latest alert till May 18 कानपुर के लिए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। जिसके अनुसार 18 मई तक भीषण गर्मी पड़ेगी। तापमान 43 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। लोगों को सावधान किया गया है। ‌

कानपुरMay 14, 2025 / 07:30 pm

Narendra Awasthi

IMD issued latest alert till May 18 मौसम विभाग में अगले तीन दिनों के लिए अलर्ट जारी किया है। जिसके अनुसार उत्तर और पश्चिम दिशा से आने वाली हवाओं के कारण लू चलने की संभावना है। सीएसए कानपुर के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एसएन सुनील पांडे ने बताया कि उत्तर और पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं थार के मरुस्थल और अफगानिस्तान और पाकिस्तान से आती है। अरब सागर के कारण इन हवाओं में नमी भी आ रही है। अगले तीन दिनों तक कानपुर मंडल के जिलों में तापमान 42 से 43 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। हीट इंडेक्स भी बड़ा हुआ रहेगा। दोपहर के समय सावधान रहने की जरूरत है। 18 मई तक लू का अलर्ट भी जारी किया गया है। 19 मई से मौसम में बदलाव आएगा।
यह भी पढ़ें

पहलगाम आतंकी हमला: शुभम द्विवेदी की पत्नी-पिता का बयान, बोले-आतंकी हमले को नष्ट करना छोटी बात नहीं

मौसम विभाग के अनुसार आज रात का न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 7 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। बारिश की कोई संभावना नहीं है।

कानपुर में कैसा रहेगा 15 मई का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार का अधिकतम तापमान 44 डिग्री और न्यूनतम 29 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। पश्चिम और उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। बारिश की कोई संभावना नहीं है। रात में भी आसमान साफ रहेगा। 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। बारिश नहीं होगी।

कैसा रहेगा कानपुर में 18 मई तक का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार 16 मई का अधिकतम तापमान 43 और न्यूनतम 29 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान में हल्के-फुल्के बादल छाए रहेंगे। शनिवार 17 मई का तापमान 28 से 41 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। जबकि रविवार 18 मई के दिन तापमान 28 से 40 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। इस दौरान लू अलर्ट जारी किया गया है। ‌बारिश नहीं होगी।

Hindi News / Kanpur / IMD latest alert: मौसम विभाग ने 18 मई तक के लिए जारी किया अलर्ट, क्या कहते हैं मौसम वैज्ञानिक?

ट्रेंडिंग वीडियो