scriptमानव तस्करी में पकड़ा गया आरोपी से पूछताछ में बड़ा खुलासा, छह युवतियों को बन चुका शिकार | Prostitution along with human trafficking, big revelation in interrogation | Patrika News
कानपुर

मानव तस्करी में पकड़ा गया आरोपी से पूछताछ में बड़ा खुलासा, छह युवतियों को बन चुका शिकार

कानपुर में पुलिस ने मानव तस्करी के साथ देह व्यापार करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिससे पूछताछ में बड़े खुलासे हो रहे हैं।

कानपुरJun 08, 2025 / 05:01 pm

Narendra Awasthi

कानपुर में मानव तस्करी में गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ के दौरान बड़ा खुलासा हुआ है। पकड़ा गया आरोपी देह व्यापार में भी शामिल है। पुलिस पूछताछ में यह जानकारी मिली है। पकड़ा गया आरोपी लड़कियों को रिश्तेदार बता कर अपने साथ रखता था।‌ करीब डेढ़ साल रखने के बाद उसकी जगह दूसरी लड़की को ले आता था। खास बात यह है कि इस दौरान होने वाले लेनदेन का हिसाब-किताब वह लड़कियों से ही कराता था। उसकी पत्नी की भूमिका भी संदिग्ध दिखाई पड़ी। मामला नौबस्ता थाना क्षेत्र का है।
यह भी पढ़ें

नहीं तपेगा नौ तपा, मानसून ने 16 साल का रिकॉर्ड तोड़ा, कानपुर मंडल में इस तारीख से होगी मानसून की बारिश

उत्तर प्रदेश के कानपुर के नौबस्ता थाना क्षेत्र के रहने वाले सौरव गुप्ता से पूछताछ में पुलिस को महत्वपूर्ण जानकारी मिली है। बताया जाता है सौरभ गुप्ता ने अब तक छह लड़कियों को देह-व्यापार में उतार चुका है। पुलिस अब पीड़ित लड़कियों की की खोजबीन में लगी है। जिससे जांच का क्रम आगे बढ़ सके।

35 हजार की कमाई और खर्च लाखों में

पूछताछ के दौरान सौरव गुप्ता ने बताया कि वह बारा देवी चौराहे पर कबाड़ी का काम करता है। जहां से 35 हजार रुपए की कमाई कर लेता है। लेकिन उसका रहन-सहन हाई क्लास का है। जिसके पास तीन गाड़ियां हैं और बेटा बेटी भी अच्छे कॉलेज में पढ़ाई कर रहे हैं। इन पर लाखों रुपए का खर्च बताया जाता है। फिलहाल इतना पैसा कहां से आया सौरव गुप्ता कोई जवाब नहीं दे पाया है।

नौबस्ता थाने में दर्ज हुआ था मुकदमा

मामला तब सामने आया था। जब नौबस्ता थाना क्षेत्र के हंसपुरम निवासी पिता ने 16 वर्षीय बेटी के अपहरण की जानकारी देते हुए थाने में मुकदमा दर्ज कराया। जिसमें उन्होंने बताया कि पड़ोस में रहने वाले सौरव गुप्ता ने उसकी बेटी का अपहरण 30 मार्च को किया है। 5 अप्रैल को उसकी बेटी ने अपनी जीजा को फोन पर बताया था कि सौरव गुप्ता ने उसका अपहरण किया है। अंकुरिया जयपुर राजस्थान में उसे 1 लाख रुपए में बेचा गया है।

पहली बार में एक लाख और दूसरी बार में ढाई लाख में बेचा गया

बताया गया कि जिसे बेचा गया था वह एक फाउंडेशन चलती है। इसके बाद फाउंडेशन चलने वाली महिला ने उसे 2.5 लाख रुपए में शादी के नाम पर एक बार फिर से बेच दिया। जानकारी मिलने के बाद पुलिस में किशोरी को अंकुरिया से बरामद कर लिया। जिसके जिसके निशान देही पर फाउंडेशन संचालक सावित्री और एक अन्य साथी हनुमान को गिरफ्तार किया गया है। एसीपी महेश कुमार ने बताया आरोपी पुलिस कस्टडी में पूछताछ की जा रही है कुछ जानकारियां मिली है। जिनका सत्यापन कराया जा रहा है।

Hindi News / Kanpur / मानव तस्करी में पकड़ा गया आरोपी से पूछताछ में बड़ा खुलासा, छह युवतियों को बन चुका शिकार

ट्रेंडिंग वीडियो