मौसम विभाग के अनुसार आज रात का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहने का अनुमान है। पूर्व और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित कर रही हैं। रात में मूसलाधार बारिश होने की संभावना है। 6 मिमी बारिश हो सकती है। लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।
कैसा रहेगा कानपुर में 2 जुलाई का मौसम?
मौसम विभाग के अनुसार बुधवार का अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रहने का अनुमान है। पूर्व और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। सुबह से ही झमाझम बारिश होने की संभावना है। बादलों की गड़गड़ाहट से लोगों की धड़कनें बढ़ेंगी। आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है। इस दौरान 70 प्रतिशत बारिश हो सकती है। रात को भी बारिश होने की संभावना है। 50 प्रतिशत बारिश हो सकती है।
कैसा रहेगा कानपुर में 3 और 4 जुलाई का मौसम?
मौसम विभाग के अनुसार बृहस्पतिवार गुरुवार का अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रहने का का अनुमान है। 70 प्रतिशत बारिश होने की जानकारी दी गई है। 4 जुलाई शुक्रवार को का तापमान भी 27 से डिग्री से 32 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। 70 प्रतिशत बारिश हो सकती है। आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है।
कैसा रहेगा 5 और 6 जुलाई का मौसम?
मौसम विभाग के अनुसार 5 जुलाई शनिवार का तापमान 27 से 33 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। इस दौरान 70 प्रतिशत बारिश हो सकती है। रविवार 6 जुलाई का तापमान 27 से 33 डिग्री के बीच रह सकता है। 50 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है। सोमवार 6 जुलाई का तापमान 28 से 34 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। 37 प्रतिशत बारिश हो सकती है।