उत्तर प्रदेश के कानपुर के नौबस्ता निवासी ने बर्रा थाना पुलिस को जानकारी दी कि उनकी बेटी की गला काटकर हत्या कर दी गई है। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
क्या कहते हैं पुलिस उपायुक्त अपराध दक्षिण?
पुलिस उपायुक्त अपराध दक्षिण ने बताया कि नौबस्ता निवासी ने बर्रा थाना में जानकारी दी कि उनकी बेटी अपनी सहेली दीक्षा के साथ करही बाजार आई थी। यहीं पर शिवम वर्मा निवासी करही थाना बर्रा मूल निवासी फतेहपुर से उसकी उनकी बेटी की मुलाकात होती है। जो उनकी बेटी का मित्र है। यहां से उनकी बेटी शिवम वर्मा के साथ उसके घर करही आ गई।
हत्या करने के बाद आरोपी ने मृतका की सहेली को बताया
पुलिस उपायुक्त क्राइम ने बताया कि यहीं पर शिव वर्मा ने उनकी बेटी की गला काटकर हत्या कर दी। उसके बाद इसकी जानकारी मृतका की सहेली को दी। जिसने फोन पर मृतका के पिता को इस बात की जानकारी दी। मृतका के पिता ने पुलिस को इस बात की जानकारी दी। मौके पर सभी अधिकारी मौजूद है। फोरेंसिक टीम घटना की जांच कर रही है। हत्या का कारण क्या है। इस विषय में कोई जानकारी नहीं मिली है। मृतका के पिता ने शिवम वर्मा के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। गिरफ्तारी के बाद हत्या का कारण पता चल पाएगा।