यह भी पढ़ें:
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की खिलाड़ी पूजा ने जीता स्वर्ण पदक, एक सप्ताह में 4 अंतरराष्ट्रीय पदक जीतकर भारतीय खेल जगत में रचा इतिहास छत्तीसगढ़ से 87 खिलाड़ियों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया, जिसमे कबीरधाम जिले से 25 खिलाड़ी शामिल हुए। कबीरधाम जिले को राष्ट्रीय प्रतियोगिता में 1 स्वर्ण, 2 रजत और 1 कांस्य पदक प्राप्त हुए। सुचित्रा सिंह ने 10 वर्ष 25 किग्रा मे तमिलनाडु, सिक्किम, मध्य प्रदेश और फ ाइनल असम के खिलाड़ी को हरा कर गोल्ड मैडल हासिल किया। आरूही श्रीवास 10 वर्ष 40 किलोग्राम से अधिक वजन वर्ग मे पंजाब, हिमाचल प्रदेश, तमिलनाडु के खिलाड़ियों को हरा कर फाइनल मे प्रवेश कर महज 1 अंक से ओड़िसा के खिलाड़ी से पराजित होकर सिल्वर मेडल प्राप्त किया।
वैभव साहू 8 वर्ष 25 किग्राम से कम मे ओड़िसा, राजस्थान, मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों को हरा कर फाइनल मे असम के खिलाड़ी से एक अंक से पराजित होकर सिल्वर मैडल प्राप्त किया। वहीं सुधांशु चंद्रवंशी ने 7 वर्ष 25 किग्राम से अधिक मे तमिलनाडु, तेलंगाना को हरा कर सेमीफाइनल में ओड़िसा के खिलाड़ी से पराजित होकर कांस्य पदक मे संतुष्ट होना पड़ा। इसी प्रकार प्रेरणा राजपूत, स्वरा चन्द्रवंशी, मिली सोनी, स्वस्ति शर्मा, अंशिका चन्द्रवंशी, स्वेछा तिवारी, दिव्यांशी खुशरे, अदिति मानिकपुरी, तेजस्वत यादव, आदविक राय, वातश्ल्य दामले, मधुरी यादव, वीरेंद्र कुसरे, प्रायूष भुआर्य, भव्य श्रीवास, दुर्गेश कुसरे, श्रीजन डेकाटे, फ ाइम रजा बेग, पेखराज साहू, चैतन्या दुर्रकर ने भी अपने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया।
खिलाड़ियों के जिला वापसी पर नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चन्द्रवंशी व उनकी टीम खिलाड़ियों का पुष्पमाला व पुष्पगुच्छ तिलक लगा कर सभी का स्वागत किया। सभी खिलाड़ी पुलिस विभाग के आरक्षक आकाश सिंह राजपूत के मार्गदर्शन में करपात्रीजी स्कूल में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। खिलाड़ियों के चयन पर कबीरधाम जिला कराते संघ के पदाधिकारी, अभिभावक व सभी खिलाडियों ने हर्ष व्यक्त किया।