scriptRajasthan Politics: ‘गहलोत चाय के प्याले में तूफान खड़ा करना चाहते हैं’, राजेंद्र राठौड़ ने अशोक गहलोत पर साधा निशाना | Rajendra Rathore targets Ashok Gehlot on conspiracy to remove cm bhajanlal sharma | Patrika News
कोटा

Rajasthan Politics: ‘गहलोत चाय के प्याले में तूफान खड़ा करना चाहते हैं’, राजेंद्र राठौड़ ने अशोक गहलोत पर साधा निशाना

राजेन्द्र राठौड़ ने पूर्व सीएम अशोक गहलोत की ओर से मुख्यमंत्री भजनलाल को हटाने की केन्द्र में साजिश के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि गहलोत को शायद अपना कार्यकाल याद आ रहा है।

कोटाJun 27, 2025 / 01:52 pm

Akshita Deora

पूर्व नेता प्रतिपक्ष व भाजपा नेता राजेन्द्र राठौड़ (फोटो: पत्रिका)

EX CM Ashok Gehlot: आपातकाल के 50 वर्ष पूरे होने को लेकर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने आए पूर्व नेता प्रतिपक्ष व भाजपा नेता राजेन्द्र राठौड़ ने पूर्व सीएम अशोक गहलोत की ओर से मुख्यमंत्री भजनलाल को हटाने की केन्द्र में साजिश के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि गहलोत को शायद अपना कार्यकाल याद आ रहा है। उनकी पिछली सरकार अन्तर विरोध में गुजरी। पहले ही साल में खुद के लोगों ने चुनौतियां दी।
दो खेमे में बंटी कांग्रेस सरकार के 34 दिन पांच सितारा होटल में गुजरे। गहलोत शायद चाय के प्याले में तूफान खड़ा करना चाहते हैं। भाजपा नेता राठौड़ ने कहा कि भाजपा मिशन के साथ जुड़े कार्यकर्ताओं की पार्टी है। यहां नेतृत्व के साथ काम करना कार्यकर्ताओं की आदत है। प्रदेश में भजनलाल सरकार लगातार काम कर रही है। राजस्थान की जीडीपी और इनकम बढ़ रही है। प्रदेश में निवेश का वातावरण बना हुआ है। कांग्रेस के डीएनए में कुर्सी के लिए षडयंत्र रचने की परंपरा है।
आईएएस और आईपीएस के ट्रांसफर केन्द्र से होने के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि ट्रांसफर मुख्यमंत्री का विवेकाधिकार होता है। गहलोत भी मुख्यमंत्री रह चुके हैं। वे बिना आधार बेतुका बयान देकर वे अपनी छवि का मजाक बनाने का काम कर रहे हैं। प्रदेश में राजनीतिक नियुक्तियों को लेकर उन्होंने कहा कि यह मुख्यमंत्री का क्षेत्राधिकार है। प्रदेश में राजनीतिक नियुक्तियां हो रही है और भविष्य में भी होगी।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में नकली खाद व बीज की फैक्टरियों को कांग्रेस राज में लाइसेंस जारी किए गए। जिन लोगों ने किसान पुत्र को बर्बाद किया। उनके यहां मंत्री ने छापे मारे। डॉ. किरोड़ीलाल ने बर्रे के छत्ते में हाथ डाला, वे साधुवाद के पात्र हैं।

Hindi News / Kota / Rajasthan Politics: ‘गहलोत चाय के प्याले में तूफान खड़ा करना चाहते हैं’, राजेंद्र राठौड़ ने अशोक गहलोत पर साधा निशाना

ट्रेंडिंग वीडियो