scriptFoods To Avoid After Eating Cucumber: खीरा खाने के बाद भूलकर भी नहीं खाएं ये 5 चीजें, सेहत को हो सकता है बड़ा नुकसान | 5 Foods To Avoid After Eating Cucumber Kheera ke sath kya nahi khana chahiye | Patrika News
लाइफस्टाइल

Foods To Avoid After Eating Cucumber: खीरा खाने के बाद भूलकर भी नहीं खाएं ये 5 चीजें, सेहत को हो सकता है बड़ा नुकसान

Foods To Avoid After Eating Cucumber: गर्मी में खीरा सेहत के लिए फायदेमंद होता है, लेकिन इसे खाने के बाद कुछ चीजें खाना आपके लिए हानिकारक हो सकता है। यहां जानिए उन 5 चीजों के बारे में जिन्हें खीरा खाने के बाद नहीं खाना चाहिए।

भारतMay 16, 2025 / 09:25 am

Nisha Bharti

Foods To Avoid After Eating Cucumber

Foods To Avoid After Eating Cucumber

Foods To Avoid After Eating Cucumber: गर्मी में खीरा (Cucumber) खाना हर किसी को अच्छा लगता है। ये शरीर को ठंडक देता है और प्यास भी कम लगती है। खीरे में पानी ज्यादा होता है, इसलिए ये पेट को हल्का रखता है और पाचन में भी मदद करता है। लेकिन कई बार लोग खीरा खाने के बाद ऐसी चीजें खा लेते हैं, जो सेहत को नुकसान पहुंचा सकती हैं। पेट दर्द, गैस या पाचन की दिक्कत हो सकती है। आइए जानते हैं कौन-सी 5 चीजें खीरा खाने के बाद बिल्कुल नहीं खानी चाहिए।(Foods To Avoid After Eating Cucumber)

1. दूध या दही नहीं खाएं

खीरे (Cucumber) के बाद दूध या दही का सेवन नहीं करना चाहिए। खीरा और डेयरी प्रोडक्ट एक-दूसरे के साथ मेल नहीं खाते। आयुर्वेद के अनुसार खीरा और डेयरी प्रोडक्ट्स का नेचर अलग होता है। खीरा ठंडा और थोड़ा जलन पैदा करने वाला होता है, जबकि दूध भारी और ठंडा होता है। इन दोनों को एक साथ खाने से शरीर में टॉक्सिन्स बन सकते हैं। जिससे स्किन पर पिंपल्स, एलर्जी या पेट की समस्या हो सकती है।
यह भी पढ़ें: Watermelon For Fatty Liver: फैटी लिवर के लिए फायदेमंद है तरबूज, जानिए कब खाना है सबसे असरदार

2. खट्टे फल से दूरी बनाएं

खीरा और खट्टे फलों का साथ में सेवन आपकी पाचन प्रणाली को नुकसान पहुंचा सकता है। खट्टे फलों में सिट्रिक एसिड होता है और खीरे में भी हल्का एसिडिक गुण पाया जाता है। दोनों को एक साथ खाने से पेट में एसिडिटी, गैस या ब्लोटिंग हो सकती है।

3. मसालेदार खाना नहीं खाएं

खीरे के बाद तीखा या ज्यादा मसाले वाला खाना नहीं खाना चाहिए। खीरा ठंडक देने वाला होता है, जबकि तीखा खाना शरीर की गर्मी बढ़ाता है। दोनों साथ मिलकर पेट की परेशानी बढ़ा सकते हैं। इससे गैस, जलन या कब्ज की शिकायत हो सकती है।

4. तरबूज या ज्यादा पानी वाले फल नहीं खाएं

खीरे के बाद तरबूज, खरबूज जैसे फल खाने से भी पाचन गड़बड़ हो सकता है। खीरा और ये फल दोनों में पानी की मात्रा बहुत ज्यादा होती है। ज्यादा पानी एक साथ पचाने में शरीर को दिक्कत होती है, जिससे आपको पेट में भारीपन, डायरिया या उल्टी की समस्या हो सकती है।
यह भी पढ़ें: Citrus Fruits For Kidney: किडनी को रखना है स्वस्थ तो अपने डाइट में शामिल करें साइट्रस फल

5. तली-भुनी चीजें या फास्ट फूड

खीरे के बाद समोसा, पकौड़ी या चिप्स जैसे तले हुए भारी खाने से परहेज करना चाहिए। खीरा हल्का होता है, पर ये चीजें पेट में भारीपन लाती हैं। इससे गैस, कब्ज और पेट दर्द हो सकता है। खीरे के बाद कुछ देर कुछ नहीं खाएं या मन हो तो हल्का-फुल्का ही खाएं।
डिसक्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी केवल जागरूकता के लिए है और यह किसी चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी दवा या उपचार को अपनाने से पहले विशेषज्ञ या डॉक्टर से सलाह लें।

Hindi News / Lifestyle News / Foods To Avoid After Eating Cucumber: खीरा खाने के बाद भूलकर भी नहीं खाएं ये 5 चीजें, सेहत को हो सकता है बड़ा नुकसान

ट्रेंडिंग वीडियो