Ajwain and Cardamom Water Benefits: अजवाइन और इलायची का पानी किन 4 बीमारियों में देता है राहत? जानिए पीने का सही समय
Ajwain and Cardamom Water Benefits: अगर आप सांस की दिक्कत या वजन बढ़ने जैसे कई और बीमारियों से परेशान हैं तो अजवाइन और इलाइची का पानी आपके काम आ सकता है। जानिए इसे पीने का सही तरीका और कब पीना है सबसे फायदेमंद हो सकता है।
Ajwain and Cardamom Water Benefits प्रतीकात्मक तस्वीर (फोटो क्रेडिट- पत्रिका)
Ajwain and Cardamom Water Benefits: सेहतमंद रहना हर किसी की चाहत होती है और अगर घरेलू नुस्खों से राहत मिल जाए तो बात ही क्या। आज हम बात कर रहे हैं दो ऐसी चीजों की जो आपकी रसोई में आसानी से मिल जाती हैं- अजवाइन और इलायची । इन दोनों का पानी मिलाकर पीने से कई बीमारियों में राहत मिल सकती है। आइए जानते हैं किन बीमारियों में यह पानी आराम देता है और इसे कैसे और कब पीना चाहिए।
अगर आपको गैस, एसिडिटी, कब्ज या अपच जैसी पेट से जुड़ी समस्याएं अक्सर परेशान करती हैं तो अजवाइन और इलाइची का पानी बहुत फायदेमंद हो सकता है। अजवाइन पेट के लिए किसी दवा से कम नहीं होती। इसमें मौजूद थाइमोल गैस और बदहजमी को कम करता है वहीं इलाइची पेट को ठंडक देती है और मेटाबॉलिज्म को भी ठीक रखती है। इस पानी को नियमित पीने से पेट हल्का और पाचन बेहतर हो सकता है।
अगर आप खांसी, बलगम या सांस की तकलीफ से परेशान हैं तो ये पानी राहत देने में मदद कर सकता है। अजवाइन में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो छाती की जकड़न और खांसी को कम करते हैं। वहीं इलाइची सांस की नलियों को खोलने में मदद करती है और ताजगी भी देती है। यह पानी अस्थमा और एलर्जी जैसी दिक्कतों में भी हल्का आराम पहुंचा सकता है।
वजन घटाने में मददगार
अगर आप वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं तो ये पानी आपकी मदद कर सकता है। अजवाइन फैट को तेजी से बर्न करने में मदद करती है और इलाइची शरीर से टॉक्सिन्स निकालती है। साथ ही ये दोनों चीजें मेटाबॉलिज्म को बढ़ाती हैं जिससे शरीर की चर्बी जल्दी कम होती है। रोज सुबह खाली पेट इसका सेवन करने से धीरे-धीरे पेट की चर्बी कम हो सकती है।
मुंह की दुर्गंध के लिए फायदेमंद
इलाइची मुंह की दुर्गंध को दूर करने के लिए जानी जाती है। अगर आपका पाचन ठीक नहीं रहता तो भी यह पानी काफी फायदेमंद है। अजवाइन पाचन एंजाइम्स को एक्टिव करता है और इलाइची पेट की जलन को शांत करती है।
इसे बनाने का तरीका
इस पानी को बनाना बेहद आसान है। एक गिलास पानी में आधा चम्मच अजवाइन और दो इलाइची डालें। इस मिश्रण को रातभर के लिए ढककर रख दें। सुबह उठकर इसे हल्का गुनगुना करें और छानकर खाली पेट पिएं। चाहें तो इस पानी को उबालकर भी पी सकते हैं।
इसे कब और कितना पीना चाहिए?
इस पानी को रोजाना सुबह खाली पेट पीना फायदेमंद माना जाता है। शुरुआत में आप इसे हफ्ते में तीन से चार बार लें। जब शरीर इसकी आदत डाल ले तो इसे रोज भी पिया जा सकता है। ध्यान रहे कि बहुत अधिक मात्रा में इसका सेवन नहीं करें क्योंकि इससे एसिडिटी या शरीर में पानी की कमी हो सकती है।
डिसक्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी केवल जागरूकता के लिए है और यह किसी चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी दवा या उपचार को अपनाने से पहले विशेषज्ञ या डॉक्टर से सलाह लें।
Hindi News / Lifestyle News / Ajwain and Cardamom Water Benefits: अजवाइन और इलायची का पानी किन 4 बीमारियों में देता है राहत? जानिए पीने का सही समय