scriptGreen Tea Side Effects: इन 5 चीजों के साथ भूलकर भी नहीं पिएं ग्रीन टी, सेहत पर पड़ सकता है बुरा असर | Green Tea Side Effects avoid with these 5 things Green tea ke sath nahi pina chahiye side effects | Patrika News
लाइफस्टाइल

Green Tea Side Effects: इन 5 चीजों के साथ भूलकर भी नहीं पिएं ग्रीन टी, सेहत पर पड़ सकता है बुरा असर

Green Tea Side Effects: ग्रीन टी को सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है, लेकिन कुछ चीजों के साथ इसका सेवन करना शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है। जानिए किन 5 स्थिति और चीजों के साथ ग्रीन टी पीने से बचना चाहिए।

भारतJun 07, 2025 / 06:45 pm

Nisha Bharti

Green Tea Side Effects

Green Tea Side Effects प्रतीकात्मक तस्वीर (फोटो क्रेडिट- पत्रिका)

Green Tea Side Effects: ग्रीन टी को लोग आजकल हेल्दी लाइफस्टाइल का हिस्सा मान चुके हैं। वजन घटाने से लेकर शरीर को डिटॉक्स करने तक, इसके कई फायदे बताए जाते हैं। लेकिन हर चीज का फायदा तभी मिलता है जब उसे सही तरीके से अपनाया जाए। ग्रीन टी को अगर गलत समय पर या कुछ खास चीजों के साथ पिया जाए तो यह फायदे की जगह नुकसान पहुंचा सकती है। जानिए वे 5 आम गलतियां जो ग्रीन टी पीते वक्त भूलकर भी नहीं करनी चाहिए।

1. दूध मिलाकर ग्रीन टी पीना नहीं पिएं

अगर आप ग्रीन टी में दूध डालकर पीते हैं ऐसा करने से परहेज कीजिये। ग्रीन टी का असली फायदा उसके एंटीऑक्सीडेंट्स में होता है, जो दूध मिलाने पर कम हो जाता है। दूध ग्रीन टी के असरदार तत्वों के साथ रिएक्ट करता है। जिससे इससे होने वाला फायदा घट जाते हैं। इसलिए इसे हमेशा सादा, बिना दूध के ही पिएं।
यह भी पढ़ें: Night Skin Care Tips: रात में सोने से पहले चेहरे पर क्या लगाना चाहिए?

2. खाने के तुरंत बाद नहीं पिएं

भोजन के तुरंत बाद ग्रीन टी पीने की आदत आयरन जैसे जरूरी पोषक तत्वों के अवशोषण में रुकावट डाल सकती है। इससे शरीर को पूरा पोषण नहीं मिल पाता और लंबे समय में कमजोरी महसूस हो सकती है। ग्रीन टी को खाने के करीब 30 से 40 मिनट बाद पीना ज्यादा बेहतर होता है।

3. किसी तरह की दवाइयों के साथ

अगर आप किसी भी तरह की दवाइयां ले रहे हैं तो ग्रीन टी का सेवन बिना डॉक्टर की सलाह के नहीं करें। इसमें मौजूद कैफीन और कुछ जैविक तत्व (bioactive compounds) कई दवाओं के साथ रिएक्ट कर सकते हैं। इससे आप जो दवा खा रहे है उसका असर कम हो सकता है या शरीर पर गलत प्रभाव पड़ सकता है।

4. शराब या एनर्जी ड्रिंक्स के साथ

कुछ लोग सोचते हैं कि शराब या एनर्जी ड्रिंक के बाद ग्रीन टी पीने से शरीर डिटॉक्स हो जाएगा, लेकिन यह गलतफहमी है। ग्रीन टी और एल्कोहल दोनों लिवर पर असर डालते हैं। इन्हें एक साथ लेने से लिवर पर अनावश्यक दबाव पड़ता है, जो आगे चलकर गंभीर नुकसान का कारण बन सकता है।

5. खाली पेट

सुबह उठते ही कई लोग हेल्दी सोच के साथ ग्रीन टी पी लेते हैं, लेकिन खाली पेट इसे पीना आपके पेट के लिए नुकसानदेह हो सकता है। ग्रीन टी में टैनिन होता है, जो पेट में एसिड बढ़ा सकता है। इससे गैस, जलन या उलझन जैसी समस्याएं हो सकती हैं। बेहतर है कि आप कुछ हल्का खाकर ही ग्रीन टी का सेवन करें। ऐसा करने से आप गैस और एसिडिटी की परेशानी से दूर रह सकते हैं।
डिसक्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी केवल जागरूकता के लिए है और यह किसी चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी दवा या उपचार को अपनाने से पहले विशेषज्ञ या डॉक्टर से सलाह लें।

Hindi News / Lifestyle News / Green Tea Side Effects: इन 5 चीजों के साथ भूलकर भी नहीं पिएं ग्रीन टी, सेहत पर पड़ सकता है बुरा असर

ट्रेंडिंग वीडियो