scriptHappy Holi Wishes 2025: रंगों की बौछार, खुशियों की बहार… होली के ये 10 प्यार भरे शुभकामना संदेश आपके जीवन में भर देंगे खुशियों के रंग | Happy Holi Wishes 2025 Images Status Quotes Messages Holi Ki Hardik Shubhkamnaye In Hindi | Patrika News
लाइफस्टाइल

Happy Holi Wishes 2025: रंगों की बौछार, खुशियों की बहार… होली के ये 10 प्यार भरे शुभकामना संदेश आपके जीवन में भर देंगे खुशियों के रंग

Happy Holi Wishes 2025: रंगों का त्योहार होली खुशियां, प्रेम और नई शुरुआत का संदेश लाता है। इस पावन अवसर पर आप अपनों को शुभकामनाएं संदेश भेजकर रिश्तों में और मिठास घोलें।

भारतMar 02, 2025 / 02:04 pm

Nisha Bharti

Happy Holi Wishes 2025

Happy Holi Wishes 2025

Happy Holi Wishes 2025: हिंदू पंचांग के अनुसार, फाल्गुन मास की पूर्णिमा के अगले दिन रंगों से सजी होली मनाई जाती है, जो प्रेम, उल्लास और नई शुरुआत का प्रतीक है। इस दिन लोग अबीर-गुलाल उड़ाकर अपने मन की सारी कड़वाहट भुलाते हैं और गले मिलकर रिश्तों में नई मिठास घोलते हैं।
भारत के अलग-अलग क्षेत्रों में इसे धुलेंडी, धुरखेल, धूलिवंदन और चैत बदी जैसे विभिन्न नामों से जाना जाता है, लेकिन इसका संदेश एक ही है- खुशियों और आपसी प्रेम का उत्सव। रंग खेलने के साथ ही लोग अपने प्रियजनों को शुभकामनाएं देकर इस पर्व की खुशियों को और भी खास बना देते हैं।
इस पावन अवसर पर आप भी अपने परिवार और दोस्तों को प्रेम और सद्भाव से भरी शुभकामनाएं भेजें, ताकि इस होली पर हर रिश्ता और भी गहरा हो जाए और जीवन खुशियों के नए रंगों से खिल उठे।

होली पर यहां से शेयर करें खूबसूरत Wishes (Happy Holi 2025 Hindi Wishes)

Happy Holi Wishes 2025
Happy Holi Wishes 2025
राधा का रंग और कान्हा की पिचकारी,
प्यार के रंग सेरंग दो दुनिया सारी,
येरंग न जानेकोई जात न कोई बोली,
मुबारक हो आपको
रंगों से भरी होली
Happy Holi 2025
यह भी पढ़ें: होली, भाईदूज… मार्च 2025 के प्रमुख व्रत, धार्मिक त्यौहार और तिथियों की पूरी लिस्ट देखिए

अपनों से अपनों को मिलाती है होली
खुशियों के रंग लाती है होली
बरसों से बिछड़ें हैं जो उन सबको मिलाती है होली
मेरी तरफ से आप सबको हैप्पी होली
Happy Holi 2025
राधा के संग कान्हा ने खेली होली,
हम भी लेकर निकले अपनी टोली
बगल में पिचकारी हाथ में गुलाल,
प्यार के रंग से कर देंगे सबको लाल।
होली की हार्दिक शुभकामनाएं

Happy Holi 2025
Happy Holi 2025
रास रचाये गोकुल में कन्हैया
होली में बन जाए रंग रसिया
सजाए रंगों का साज हर एक द्वारे
आज भी गोपियां रंग लिए कान्हा की राह निहारें
Happy Holi 2025
यह भी पढ़ें: होली रंगों से स्किन में होती हैं जलन और खुजली तो तुरंत राहत पाने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय

गुलाल का रंग, गुब्बारों की मार,
सूरज की किरणे,खुशियों की बहार,
चांद की चांदनी, अपनों का प्यार,
मुबारक हो आपको रंगों का त्योहार
Happy Holi 2025
हवाओं के साथ अरमान भेजा है,
नेटवर्क के जरिये पैगाम भेजा है,
वो हम हैं, जिसने सबसे पहले,
होली का राम-राम भेजा है
Happy Holi 2025

रंगों से भी रंगीन जिंदगी है हमारी
रंगीली रहे यह बंदगी हमारी
कभी न बिगड़े प्यार की रंगोली
ऐ मेरे यार ‘हैप्पी होली
Happy Holi 2025
Holi Wishes in Hindi
Holi Wishes in Hindi
होली देखो आई है रंग हजार लाई है,
संग में खुशियों की सौगात लाई है
Happy Holi 2025

प्यार के रंग से भरो पिचकारी
स्नेह के रंग से रंग दो दुनिया सारी
ये रंग न जाने न कोई जात न बोली
सबको हो मुबारक हैप्पी होली
Happy Holi 2025
पूनम का चांद, रंगों की डोली, चांद से उसकी चांदनी बोली,
खुशियों से भर दे सबकी झोली, मुबारक हो आपको ये होली
Happy Holi 2025

Hindi News / Lifestyle News / Happy Holi Wishes 2025: रंगों की बौछार, खुशियों की बहार… होली के ये 10 प्यार भरे शुभकामना संदेश आपके जीवन में भर देंगे खुशियों के रंग

ट्रेंडिंग वीडियो