scriptखुशखबरी! लंबी जिंदगी जीने वालों के लिए, वैज्ञानिकों ने खोजा आसान तरीका, एक बदलाव से है ये संभव | Secret Of Longer Life 17 years of study on 1400 older people dna decode scientist Found one lifestyle change | Patrika News
लाइफस्टाइल

खुशखबरी! लंबी जिंदगी जीने वालों के लिए, वैज्ञानिकों ने खोजा आसान तरीका, एक बदलाव से है ये संभव

Secret Of Longer Life: अमेरिका के फेमस कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. एरिक टोपोल (Dr. Eric Topol) की संस्था ने लंबी जिंदगी जीने पर शोध किया है। आइए, जानते हैं लंबे उम्र के लिए क्या करना चाहिए?

भारतJun 02, 2025 / 06:52 pm

Ravi Gupta

Secret Of Longer Life, study on Longer Life, Longer Life dna decode, lifestyle change for Longer Life, लंबी जिंदगी का राज

Secret Of Longer Life: लंबा जीने को लेकर शोध ( प्रतीकात्म फोटो, डिजाइन- पत्रिका)

1 Secret Of Longer Life: शायद ही कोई हो जो लंबा ना जीना चाहता हो, अधिकतर लोग लंबी जिंदगी जीने का सपना देखते हैं। उन लोगों के लिए ये खुशखबरी है। लंबी जिंदगी के रहस्य की खोज कर रहे अमेरिका के फेमस कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. एरिक टोपोल (Dr. Eric Topol) की संस्था Scripps Research Translational Institute ने बताया है कि सिर्फ लाइफस्टाइल का एक बदलाव लंबी और स्वस्थ जिंदगी दे सकता है। इसके लिए आनुवंशिकी, दवाई, थेरेपी, खानपान बहुत मायने नहीं रखता है। ये शोध करीब 17 सालों से चल रही थी। चलिए, जानते हैं कि लंबी जिंदगी जीने का रहस्य क्या है?

Research On Longer Life: लंबी जिंदगी को लेकर नई शोध

द वाशिंगटन पोस्ट को दिए इंटरव्यू में डॉ. एरिक टोपोल (Dr. Eric Topol) ने इस शोध को लेकर बताया है। उनकी संस्था Scripps Research Translational Institute ने करीब 1400 लोगों पर ये शोध किया। इनकी उम्र करीब 80 और उससे अधिक थी। इन पर 6 सालों तक रिसर्च चलता रहा। इसके बाद पता चला कि कैसे एक लाइफस्टाइल का बदलाव लंबी उम्र दे सकता है।

DNA Decode: डीएनए को डिकोड करके हुआ शोध

इन लोगों के डीएनए को डिकोड करके ये शोध किया गया। इसलिए इनका मानना है कि लंबी आयु के लिए जीन बहुत मायने नहीं रखता है। इसके बाद जो बात पता चली वो सबके लिए सरप्राइजिंग थी। चलिए, जानते हैं कि कौन-सा बदलाव लंबी उम्र के लिए जरूरी है।

एक लाइफस्टाइल बदलाव से जिंदगी ‘लंबी’

डॉ. एरिक टोपोल ने बताया है कि ये सबकुछ सिर्फ एक्सरसाइज करने से संभव है। हां, अगर आप नियमित एक्सरसाइज करते हैं और एक्टिव रहते हैं तो लंबी जिंदगी जी सकते हैं। डॉ. एरिक के अनुसार, एक्सरसाइज करने से बायोलॉजिकल एजिंग कम होता है यानि की उम्र घटना कम हो जाता है।
ये भी पढ़िए- Long Life Secrets: एक नियम अपनाकर जी 115 साल जिंदगी, लंबा जीना है आप भी जान लें ये बातें

Long Life Secrets, Long Life Secrets for 100 years, 100 year old women shares secret to longer life,
Long Life Secrets: लंबा जीने के लिए अपनाएं ये तरीका | फोटो डिजाइन- पत्रिका

इन एक्सरसाइज से होगी लंबी उम्र?

डॉ. एरिक ने एक्सरसाइज को लेकर भी बताया है। उनके अनुसार, कार्डियो पर अधिक ध्यान देना चाहिए। जैसे- टहलना, दौड़ना, तैराकी, साइकिल चलाना आदि। इस तरह की एक्सरसाइज 60 की उम्र में की और काफी बदलाव पाया। साथ ही ये भी पाया कि मांसपेशियां 80 की उम्र में भी बन सकती हैं।
डॉ. एरिक ने ये भी कहा है कि ये अमर होने जैसा कुछ नहीं है। हां, अगर आप लंबी और हेल्दी जिंदगी चाहते हैं तो सिर्फ एक्सरसाइज की वजह से इसे प्राप्त कर सकते हैं।

Hindi News / Lifestyle News / खुशखबरी! लंबी जिंदगी जीने वालों के लिए, वैज्ञानिकों ने खोजा आसान तरीका, एक बदलाव से है ये संभव

ट्रेंडिंग वीडियो