CG News: 91300 मानक बोरा तेंदूपत्ता खरीदी का लक्ष्य
हरा सोना तेंदूपत्ता की तोड़ाई व संग्रहण का कार्य एक मई से प्रस्तावित था, लेकिन बारिश के कारण देरी हुई। मौसम साफ होने के बाद तेंदूपत्ता की तोड़ाई में तेजी आई। तेंदूपत्ता तोड़ने वालों को उनके बैंक खाते में ऑनलाइन राशि अंतरित की जाएगी। इस बार भी तेंदूपत्ता के लिए 5500 रुपए प्रतिमानक बोरा की दर से खरीदी हो रही है। जिले में 786 फड़ हैं।
जहां तेंदूपत्ता की खरीदी की जा रही है। वनोपज एकत्रित करने वाले लोगों को मौसम की चिंता सता रही है। सप्ताह भर में दो बार मौसम में बदलाव हुआ है। बारिश से पत्तों की क्वालिटी पर असर पड़ता है। मौसम विभाग ने १५ मई तक बारिश की संभावना जताई है। वन विभाग के एसडीओ एआर बंजारे ने बताया कि तेंदूपत्ता खरीदी का कार्य जारी है। लगभग 70 प्रतिशत तेंदूपत्ता की खरीदी हो चुकी है। मौसम अनुकूल है। पूरे मई माह तेंदूपत्ता की खरीदी की जाएगी।
मानक बोरा में 50 पत्तों का एक हजार बंडल
तेंदूपत्ता के एक मानक बोरा में 50 पत्तों के एक हजार बंडल होते हैं। ग्रामीण अंचलों में भी तेंदूपत्ता से बीड़ी बनाकर बेचा जाता है। पिछले तीन वर्षों से 91300 मानक बोरा लक्ष्य रखा जा रहा है। लक्ष्य में बढ़ोत्तरी नहीं की गई है। धीरे-धीरे तेंदूपत्ता खरीदी का लक्ष्य कम होता हो रहा है। हितग्राही भी कम होते जा रहे हैं। तीन साल पूर्व 2022 में 95 हजार 400 मानक बोरा तेंदूपत्ता सग्रहण का लक्ष्य रखा गया था और 82 हजार 300 मानक बोरा
तेंदूपत्ता की खरीदी की गई थी। तेंदूपत्ता ग्रामीणों की आय का मुख्य जरिया है। गर्मी के दिनों में वनोपज एकत्रित कर ग्रामीणों को आय होती है। संग्राहकों व अन्य ग्रामीणों को भी विभिन्न योजनाओं से जोड़ा गया है। तेंदूपत्ता का मुख्य उपयोग बीड़ी बनाने में किया जाता है।