scriptCG News: जंगल में मिली अज्ञात महिला की जली हुई लाश, पहचान करने में हो रही मुश्किल… | CG News: Burnt body unknown woman forest | Patrika News
महासमुंद

CG News: जंगल में मिली अज्ञात महिला की जली हुई लाश, पहचान करने में हो रही मुश्किल…

CG News: महासमुंद जिले में तुमगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोडार में वन विकास निगम कक्ष क्रमांक-52 में महिला की जली लाश मिली।

महासमुंदApr 03, 2025 / 03:45 pm

Shradha Jaiswal

CG News: जंगल में मिली अज्ञात महिला की जली हुई लाश, पहचान करना हो रहा मुश्किल...
CG News: छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में तुमगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोडार में वन विकास निगम कक्ष क्रमांक-52 में महिला की जली लाश मिली। लाश मिलने की खबर से ही आस-पास के इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस के आला अधिकारी ओर डाग स्क्वाड की टीम पहुंची।
यह भी पढ़ें

CG Crime News: दुष्कर्म अपराध में बिलासपुर और रायपुर के आंकड़े एक समान, अब तक 218 केस दर्ज..

CG News: हत्या या आत्महत्या?

बता दें की महिला की लाश जल चुकी है। 112 को सूचना मिली थी। इसके बाद को मौके से कंकाल मिला है। चूड़ी, जला पर्स, चप्पल और लिपिस्टक, दवाइयां आदि पुलिस को मिला है। महिला को तीन से चार दिन पहले ही जलाया गया है। पुलिस जांच में जुटी हुई है। पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुटी हुई है।
पुलिस ने लाश मिलने के बाद पहचान की अपील भी की है। तुमगांव थाना प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह हत्या है। मर्ग कायम कर लिया गया है। इसकी जाचं की जा रही है। महिला की अभी पहचान नहीं हो पाई है।

Hindi News / Mahasamund / CG News: जंगल में मिली अज्ञात महिला की जली हुई लाश, पहचान करने में हो रही मुश्किल…

ट्रेंडिंग वीडियो