scriptCG Registry: एक हफ्ते से सर्वर डाउन… 2 दिन में हो रही जमीन की रजिस्ट्री, क्रेता-विक्रेता परेशान | Land registration is happening in 2 days | Patrika News
महासमुंद

CG Registry: एक हफ्ते से सर्वर डाउन… 2 दिन में हो रही जमीन की रजिस्ट्री, क्रेता-विक्रेता परेशान

CG Registry: महासमुंद जिले में रजिस्ट्री ऑफिस में एक हफ्ते से सर्वर डाउन होने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। जमीन रजिस्ट्री के लिए क्रेता-विक्रेता चक्कर काट रहे हैं।

महासमुंदJul 17, 2025 / 03:11 pm

Shradha Jaiswal

एक हफ्ते से सर्वर डाउन… 2 दिन में हो रही जमीन की रजिस्ट्री(photo-patrika)

एक हफ्ते से सर्वर डाउन… 2 दिन में हो रही जमीन की रजिस्ट्री(photo-patrika)

CG Registry: छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में रजिस्ट्री ऑफिस में एक हफ्ते से सर्वर डाउन होने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। जमीन रजिस्ट्री के लिए क्रेता-विक्रेता चक्कर काट रहे हैं। दो दिन तक दफ्तर की दौड़ लगानी पड़ रही है। प्रतिदिन 20 से 25 रजिस्ट्री होती है। इसकी संख्या अब कम हो गई है। सर्वर डाउन का असर केवल जिला मुख्यालय में ही नहीं है, बल्कि विकासखंडों के कार्यालयों में भी है।

CG Registry: एक हफ्ते से सर्वर डाउन…

जिस सॉफ्टवेयर में रजिस्ट्री होती है, उसमें तकनीकी समस्या है। अमनपुरी गांव से आए भनक राम ने बताया कि दो दिन से वह रजिस्ट्री कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं। उनका कार्य नहीं हो पाया है। बुधवार को भी सर्वर डाउन की समस्या बताया जा रही है। करण कोसले ने बताया कि मंगलवार को भी रजिस्ट्री कराने के लिए पहुंचे थे। काम नहीं हो पाया।
क्रेता और विक्रताओं को दो दिन से वापस लौटना पड़ रहा है। उप पंजीयक यूके टंडन ने बताया कि एक सप्ताह से सर्वर की समस्या आ रही है। रजिस्ट्री हो रही है, लेकिन प्रक्रिया काफी धीमी है। यह समस्या वर्तमान में पूरे प्रदेश में देखने को मिल रही है। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही समस्याओं का समाधान कर लिया जाएगा।

प्रदेश स्तर पर है सर्वर की समस्या

मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश स्तर पर सर्वर की दिक्कत है। प्रदेश स्तर पर ही इस पर कार्य किया जा रहा है। हालांकि, यह समस्या एक सप्ताह की नहीं है, हर महीने लोगों को इस समस्या से दो-चार होना पड़ रहा है। सुधार नहीं हो रहा है। जिसका खामियाजा लोग भुगत रहे हैं।
2020 से 2023 तक लक्ष्य से ज्यादा रजिस्ट्री हुई थी। इसके बाद दोबारा विभाग को लक्ष्य जारी किया गया था, उसे भी पूरा कर लिया गया था। 2022-23 में 38 करोड़ का लक्ष्य था, जिसे हासिल किया गया था। 2023-24 में भी 52 करोड़ का लक्ष्य था 43 करोड़ की राजस्व प्राप्ति हुई थी। चुनाव का साल होने के कारण लक्ष्य पूरा नहीं हो पाया था।
मानसून सीजन से लेकर फरवरी तक जमीनों की रजिस्ट्री में तेजी आती है। त्योहारी सीजन में लोग प्रॉपर्टी खरीदते हैं। जमीन के अलावा मकान भी खरीदते हैं। ऑनलाइन स्लॉट बुक करने के बाद भी देरी होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस सीजन में सर्वर की भी दिक्कत आती है।

Hindi News / Mahasamund / CG Registry: एक हफ्ते से सर्वर डाउन… 2 दिन में हो रही जमीन की रजिस्ट्री, क्रेता-विक्रेता परेशान

ट्रेंडिंग वीडियो