अस्पताल में परिजनों को कोहराम
बोलेरो पलटने से 11 छात्राएं गंभीर रूप से घायल हैं। दुर्घटना के बाद मची चीख पुकार सुन ग्रामीण मौके पर दौड़े और पुलिस को सूचना देने के साथ ही घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंचने लगे। अस्पताल में कोहराम मचा हुआ है।
टायर फटने के बाद कई बार पलटी बोलेरो
जानकारी के मुताबिक पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के समरधीरा, विशुनपुर, करमहा बुजुर्ग और करमहा गांव की 14 छात्राएं यूपी बोर्ड हाई स्कूल की परीक्षा देने जा रहीं थी। उनकी यह परीक्षा महेश राम अशोक कुमार कन्या इंटर कॉलेज, धानी बाजार में हो रही हैं। सुबह करीब 7:30 बजे सिकंदराजीतपुर गांव के पास अचानक बोलेरो का पहिया फट गया। जिससे गाड़ी अनियंत्रित होकर कई बार पलटी और दूर जाकर पलट गई।
3 छात्राओं की मौत, 11 छात्राएं घायल
इस हादसे में चांदनी पटेल, गायत्री गौड़ और प्रीति की मौके पर ही मौत हो गई। अन्य कई छात्राओं घायल हो गई हैं। नंदिनी,चांदनी, प्रियंका, रिमझिम, मनीषा, सोनी छात्रों की पहचान हुई है। घायलों को धानी सीएचसी में भर्ती कराया गया है। वहीं गंभीर रूप से घायलो को सिद्धार्थनगर जिला रेफर किया गया है। इस बीच धानी के चौकी प्रभारी नवनीत नागर ने बताया कि घायलों का इलाज कराया जा रहा है। ड्राइवर की हालत भी गंभीर है। बोलेरो में ड्राइवर के अलावा 14 छात्राएं सवार थी। ये सभी लोग परीक्षा देने जा रहीं थीं। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने लिया संज्ञान
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस दर्दनाक सड़क हादसे का संज्ञान लिया है। सीएम योगी ने गहरा शोक जताते हुए मृत छत्राओं के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।इसके साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाकर उनके समुचित उपचार के लिए जिला प्रशासन के अधिकारीयों को निर्देश दिया है। उन्होंने हादसे में घायल छात्राओं के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की है।