scriptLadli Behna Yojana : लाडली बहना के खातों में 23वीं किस्त के 1250 ट्रांसफर, तुरंत करें चेक | Ladli Behna Yojana Rs 1250 transfer for 23rd installment in Beneficiary Women bank accounts check now | Patrika News
मंडला

Ladli Behna Yojana : लाडली बहना के खातों में 23वीं किस्त के 1250 ट्रांसफर, तुरंत करें चेक

Ladli Behna Yojana : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव लाडली बहना योजना की 23वीं किस्त के तहत मंडला में आयोजित कार्यक्रम से 1 करोड़ 27 लाख हितग्राहि महिलाओं के बैंक खाते में किस्त के 1250 रुपए के हिसाब से कुल 1552 करोड़ 38 लाख रुपए ट्रांसफर कर दिए हैं।

मंडलाApr 16, 2025 / 04:37 pm

Faiz

Ladli Behna Yojana
Ladli Behna Yojana : मध्य प्रदेश की लाडली बहनों के लिए खुशखबर आ गई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंडला में आयोजित कार्यक्रम के दौरान लाडली बहना योजना की हितग्राही महिलाओं के खाते में योजना का पैसा ट्रांसफर कर दिया है। ऐसे में प्रदेश की जिन महिलाओं को योजना की राशि मिलती है, वो खाते में अपनी रकम चेक कर सकती हैं। हालांकि, अगर अबतक आपके खाते में राशि नहीं पहुंची है तो चिंता की कोई बत नहीं है, कुछ देर में खाते में रकम पहुंच जाएगी।
इसके अलावा मोहन यादव मध्य प्रदेश में लोगों के लिए सामाजिक सुरक्षा पेंशन और सिलेंडर रिफिलिंग का पैसा भी लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर किया है।

मंडला में कार्यक्रम

मुख्यमंत्री डॉ. यादव मंडला जिले के ग्राम टिकरवारा से मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना और सिलेंडर रिफिलिंग योजना का पैसा लाभार्थियों के खाते में ट्रांसफर करने के लिए शामिल हुए हैं। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया। वे सामूहिक विवाह-निकाह कार्यक्रम में शामिल हुए।

इन महिलाओँ के खाते में किस्त ट्रांसफर

मुख्यमंत्री मोहन यादव द्वारा सिंगल क्लिक पर प्रदेश की 1 करोड़ 27 लाख हितग्राही महिलाओं के खातों में अप्रैल महीने की 23वीं किस्त 1552 करोड़ 38 लाख रूपए अंतरित किए। योजना में हर लाभार्थी महिला के खाते में हर महीने में 1250 रुपए उनके खातों में ट्रांसफर की जाती है।

सिंगल क्लिक पर राशि ट्रांसफर

मुख्यमंत्री इस अवसर पर 56 लाख 68 हजार सामाजिक सुरक्षा पेंशन लाभार्थियों के खातों में 340 करोड़ रूपए ट्रांसफर किए। मुख्यमंत्री 25 लाख से अधिक बहनों को सिलेंडर रिफिलिंग की 57 करोड़ की राशि भी उनके खातों में सिंगल क्लिक से भेजी।
यह भी पढ़ें- अचानक घर से लापता हुई 7 साल की मासूम, CCTV में साथ ले जाता दिखा शख्स

सरकार ने किया वादा

बता दें कि मध्य प्रदेश में साल 2023 में चुनावों के दौरान भाजपा ने वादा किया था कि प्रदेश में फिर से उनकी सरकार बनने के बाद महिलाओं को लाडली बहन योजना का पैसा बढ़ाकर दिया जाएगा। चुनाव में मिली जीत के बाद मोहन यादव सरकार ने अपना वादा निभाते हुए महिलाओं के खातों में पैसे भेजने शुरू कर दिए थे। अब तक एमपी सरकार ने महिलाओं के खातों में 23 किस्त का पैसा भेज दिया है। इससे प्रदेश की 1 करोड़ 27 लाख से अधिक हितग्राही महिलाओं के खातों में पैसा ट्रांसफर हुआ।
यह भी पढ़ें- जमानत के बाद फिर फिल्मी अंदाज में मंदिर पहुंचे विधायक पुत्र, पैर पकड़कर पुजारियों से मांगते नजर आए माफी

ये सौगातें भी दी गईं

ग्राम पंचायत टिकरवारा में आयोजित कार्यक्रम में सीएम मोहन ने 232.08 करोड़ रुपए की लागत वाले विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया। सीएम यादव 150.46 करोड़ रुपए की लागत वाली 28 विभिन्न विकास परियोजनाओं का भूमिपूजन किया। साथ ही 81.62 करोड़ रुपए की लागत से पूर्ण हो चुके 38 निर्माण कार्यों का लोकार्पण भी किया। इससे क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी। कार्यक्रम में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री सम्पतिया उइके, सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते, विधायक निवास चैनसिंह वरकड़े, विधायक बिछिया नारायण सिंह पट्टा, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय कुशराम समेत अन्य प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Hindi News / Mandla / Ladli Behna Yojana : लाडली बहना के खातों में 23वीं किस्त के 1250 ट्रांसफर, तुरंत करें चेक

ट्रेंडिंग वीडियो