scriptउत्तर प्रदेश में शीतलहर से कांपे लोग, बुजुर्ग बोले फिर से लौट आई है ठंड, जानें IMD का लेटेस्ट अपडेट – UP Weather Update | People shivered due to cold wave in Uttar Pradesh | Patrika News
मुरादाबाद

उत्तर प्रदेश में शीतलहर से कांपे लोग, बुजुर्ग बोले फिर से लौट आई है ठंड, जानें IMD का लेटेस्ट अपडेट – UP Weather Update

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों तक तापमान में हल्की बढ़ोतरी के बाद अब एक बार फिर मौसम में ठंडक लौट आई है। यूपी के मुरादाबाद में बुजुर्गों का कहना है कि ऐसा लग रहा है जैस कि ठंड फिर से लौट आई है।

मुरादाबादMar 06, 2025 / 10:18 pm

Mohd Danish

UP Weather Update

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में बीते दो दिनों से ठंडी हवाओं ने लोगों को कंपकंपाने पर मजबूर कर दिया है। अचानक मौसम में आए इस बदलाव से लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है। IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ और उत्तरी भारत से आ रही बर्फीली हवाओं के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

संबंधित खबरें

शुक्रवार से थम सकती है रफ्तार

हवा के असर से प्रदेशभर में बीते 24 घंटों में तापमान में 4 से 6 डिग्री की गिरावट आई है। साथ ही एक बार फिर से सुबह-शाम का मौसम सुहाना हो गया है। गुरुवार को भी प्रदेश में तेज हवा का दौर जारी रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार से पछुआ की रफ्तार थमेगी, इसके बाद तापमान में बढ़त देखने को मिलेगी।
यह भी पढ़ें

रोजा विवाद पर भड़के मोहम्मद शमी के भाई, कहा- सफर के दौरान रोजे की पाबंदी नहीं, इस्लाम में कुछ छूट दी गई

धूल भरी तेज पछुआ हवाएं चलीं

मुरादाबाद में गुरुवार को दिन भर धूल भरी तेज पछुआ हवाएं चलीं। इससे दिन व रात के पारे में गिरावट आई। मौसम विभाग के मुताबिक, गुरुवार को चली हवाओं की रफ्तार 51 किमी प्रति घंटे तक पहुंच गई। इससे मौसम सुहावना हो गया और और धूप की तपिश से राहत मिली।

Hindi News / Moradabad / उत्तर प्रदेश में शीतलहर से कांपे लोग, बुजुर्ग बोले फिर से लौट आई है ठंड, जानें IMD का लेटेस्ट अपडेट – UP Weather Update

ट्रेंडिंग वीडियो