scriptयूपी में धीरे-धीरे गर्मी दे रही दस्तक, आने वाले दिनों में बारिश का Alert, जानें IMD का ताजा अपडेट – Uttar Pradesh Weather | rain Alert in Uttar Pradesh Weather | Patrika News
मुरादाबाद

यूपी में धीरे-धीरे गर्मी दे रही दस्तक, आने वाले दिनों में बारिश का Alert, जानें IMD का ताजा अपडेट – Uttar Pradesh Weather

Uttar Pradesh Weather: यूपी में गर्मी की शुरुआत हो गई है। लेकिन रात के समय में अभी भी ठंड हो रही है। प्रदेश के जिलों में तापमान फिलहाल बढ़ा हुआ है। IMD के मुताबिक, आने वाले दिनों में गिरावट देखने को मिल सकती है।

मुरादाबादMar 05, 2025 / 09:47 pm

Mohd Danish

rain Alert in Uttar Pradesh Weather

Uttar Pradesh Weather: यूपी में धीरे-धीरे गर्मी दे रही दस्तक..

Uttar Pradesh Weather Rain Alert: मौसम विभाग का कहना है कि यूपी में आज से तीन दिन तक तेज हवाएं परेशान करेंगी। वहीं, 10 मार्च के बाद गर्मी बढ़ेगी। हवा की अधिकतम गति 45 किलोमीटर प्रति घंटा तक दर्ज की गई। रात के तापमान में एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।

तेज हवाएं चलने की संभावना

प्रदेश में गर्मी ने दस्तक दे दी है। दिन में लोगों को गर्मी महसूस होने लगी है। लिहाजा अब दिन में लोग गर्म कपड़े नहीं पहन रहे हैं। हालांकि, रात में अब भी हल्की ठंड है। जिससे मिलाजुला मौसम देखने को मिल रहा है। वहीं IMD की मानें तो आने वाले कुछ दिनों में प्रदेश में कहीं भी बारिश होने के आसार नहीं हैं। इस बीच विभाग ने 6 और 7 मार्च को तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है।
यह भी पढ़ें

यूपी के इस गांव में एक साथ जलीं 4 चिताएं, नहीं जले घरों के चूल्हे, हर किसी की आंखें हुईं नम

भीषण गर्मी का होगा एहसास

उत्तर प्रदेश में अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा। वहीं न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। उमस 29 प्रतिशत होने की संभावना है। 26 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा भी चलने की संभावना है। हवाओं की रफ्तार कम होने से धूप में तल्खी देखने को मिलेगी, जिससे तापमान में वृद्धि होगी और लोगों को भीषण गर्मी का एहसास होगा।

Hindi News / Moradabad / यूपी में धीरे-धीरे गर्मी दे रही दस्तक, आने वाले दिनों में बारिश का Alert, जानें IMD का ताजा अपडेट – Uttar Pradesh Weather

ट्रेंडिंग वीडियो