scriptEid Ul Adha: ईद उल अजहा पर मुरादाबाद में हजारों ने अदा की नमाज, सुरक्षा व्यवस्था रही सख्त | Thousands offered namaz in Moradabad on Eid ul Azha | Patrika News
मुरादाबाद

Eid Ul Adha: ईद उल अजहा पर मुरादाबाद में हजारों ने अदा की नमाज, सुरक्षा व्यवस्था रही सख्त

Eid Ul Adha 2025: ईद-उल-अजहा के पावन अवसर पर मुरादाबाद की ईदगाह और मस्जिदों में हजारों लोगों ने नमाज अदा कर अल्लाह की बारगाह में सजदा किया।

मुरादाबादJun 07, 2025 / 11:23 am

Mohd Danish

Thousands offered namaz in Moradabad on Eid ul Azha

Eid Ul Adha: ईद उल अजहा पर मुरादाबाद में हजारों ने अदा की नमाज..

Thousands offered namaz in Moradabad on Eid ul Azha: ईद उल अजहा के मौके पर शनिवार सुबह मुरादाबाद की ईदगाह और विभिन्न मस्जिदों में हजारों की संख्या में लोगों ने अल्लाह की बारगाह में सजदा किया। सुबह से ही लोग नए कपड़े पहनकर परिवार और बच्चों के साथ ईदगाह पहुंचने लगे थे। साढ़े छह बजे तक ईदगाह का बड़ा हिस्सा भर चुका था और सात बजे तक पूरा मैदान नमाजियों से खचाखच भर गया।

नायब इमाम ने पढ़ाई नमाज, समझाया कुर्बानी का महत्व

साढ़े सात बजे नायब इमाम मुफ्ती फहद अली ने नमाज अदा करवाई और खुतबे के दौरान कुर्बानी के असल मायने बताए। नमाज के बाद इमाम ने मुल्क में अमन, इंसानियत और तरक्की के लिए विशेष दुआ कराई। पूरे माहौल में इबादत और भक्ति का रंग घुला रहा।

हर मस्जिद में रही चाक-चौबंद सुरक्षा

ईदगाह के अलावा शहर की तमाम मस्जिदों में भी नमाज अदा की गई। प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए थे। पुलिस लगातार गश्त पर रही और ड्रोन से निगरानी की गई ताकि किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो।

नमाज के बाद दी गई मुबारकबाद, अदा की गई कुर्बानी

नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी और अपने-अपने घरों की ओर रवाना हुए। इसके बाद कुर्बानी का फर्ज अदा किया गया। त्योहार का यह दिन कुर्बानी, त्याग और भक्ति के संदेश के साथ शांति और भाईचारे का प्रतीक बनकर उभरा।

Hindi News / Moradabad / Eid Ul Adha: ईद उल अजहा पर मुरादाबाद में हजारों ने अदा की नमाज, सुरक्षा व्यवस्था रही सख्त

ट्रेंडिंग वीडियो