scriptUP News: पति से विवाद के बाद महिला ने खुद को लगाई आग, दर्दनाक मौत, शादी के चार महीने बाद घटी दिल दहला देने वाली घटना | Woman sets herself on fire after dispute with husband in UP | Patrika News
मुरादाबाद

UP News: पति से विवाद के बाद महिला ने खुद को लगाई आग, दर्दनाक मौत, शादी के चार महीने बाद घटी दिल दहला देने वाली घटना

UP News: यूपी के मुरादाबाद में शादी के महज चार महीने बाद 30 वर्षीय महिला ने पति से विवाद के बाद खुद को आग लगाकर जान दे दी।

मुरादाबादJul 04, 2025 / 05:13 pm

Mohd Danish

Woman sets herself on fire after dispute with husband in UP

UP News: पति से विवाद के बाद महिला ने खुद को लगाई आग | Image Source – Social Media

Woman sets herself on fire after dispute with husband in UP: मुरादाबाद जिले के मझोला थाना क्षेत्र के गांव डिंडौरी में गुरुवार रात एक महिला ने पति से विवाद के बाद खुद को आग लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान 30 वर्षीय अलका के रूप में हुई है, जिसकी शादी इसी वर्ष 18 फरवरी को गांव डिंडौरी निवासी देवेंद्र उर्फ नन्हे से हुई थी।

शादी के बाद से चल रहे थे विवाद

सूत्रों के अनुसार, अलका और उसके पति के बीच शादी के बाद से ही छोटे-छोटे मुद्दों को लेकर लगातार झगड़े होते रहते थे। गुरुवार रात भी दोनों के बीच कहासुनी हुई, जिसके बाद अलका ने देर रात करीब 12 बजे आत्मदाह कर लिया।

अस्पताल पहुंचने से पहले ही हुई मौत

परिजनों ने तुरंत गंभीर हालत में अलका को जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला की जलने से मौके पर ही हालत नाजुक हो गई थी।

मायके वालों ने नहीं दी शिकायत

घटना की सूचना पाकर शुक्रवार तड़के अलका के मायके पक्ष के लोग भी अस्पताल पहुंच गए। हालांकि पीड़िता के पिता रामपाल और भाई ने किसी भी प्रकार की कानूनी कार्रवाई से इनकार कर दिया।

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना मझोला के एसएचओ रविन्द्र कुमार ने बताया कि अभी तक किसी की ओर से तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

घरेलू कलह बनी जानलेवा

यह घटना एक बार फिर इस बात को दर्शाती है कि घरेलू विवाद किस हद तक बढ़ सकते हैं। तनाव और कलह से जूझ रही महिलाओं की मानसिक स्थिति पर ध्यान देना आज के समाज की अहम जरूरत बन गया है।

Hindi News / Moradabad / UP News: पति से विवाद के बाद महिला ने खुद को लगाई आग, दर्दनाक मौत, शादी के चार महीने बाद घटी दिल दहला देने वाली घटना

ट्रेंडिंग वीडियो