scriptपान सिंह तोमर की पोती ने ‘4 सेकेंड में जड़ दिए 7 थप्पड़’, मचा बवाल | former Chambal dacoit Pan Singh Tomar granddaughter slaps 7 times in 4 seconds to junior engineer creates uproar | Patrika News
मुरैना

पान सिंह तोमर की पोती ने ‘4 सेकेंड में जड़ दिए 7 थप्पड़’, मचा बवाल

Pan Singh Tomar Granddaughter: इन दिनों चंबल के बागी रहे पान सिंह तोमर का नाम तेजी से चर्चाओं में है।

मुरैनाJun 06, 2025 / 03:34 pm

Himanshu Singh

Pan Singh Tomar Granddaughter

चंबल के डकैत रहे पान सिंह तोमर की पोती ने जेई को जड़े थप्पड़। फोटो- वायरल वीडियो एक्स

Pan Singh Tomar Granddaughter: कहते हैं कांटों से भरी चम्बल घाटी में शेर नहीं होते, लेकिन पान सिंह तोमर को दुनिया ने चंबल का शेर नाम दिया था। मध्यप्रदेश के मुरैना जिले के पान सिंह तोमर की पोती ने ऐसा कारनामा कर दिखाया कि देखने वालों के होश उड़ गए। पान सिंह तोमर की पोती सपना ने जूनियर इंजीनियर यानी जेई को 4 सेकेंड के अंदर ही 7 थप्पड़ जड़ दिए। इसी कारनामे के बाद इन दिनों चंबल के पान सिंह तोमर का नाम तेजी से चर्चाओं में आ गया।

क्या था पूरा मामला


बुधवार को झांसी के बबीना थाना इलाके में स्थित पंजाबी कॉलोनी में स्मार्ट मीटर लगाने के लिए बिजली विभाग की टीम पहुंची थी। इसी दौरान स्मार्ट मीटर लगाने वाली टीम के साथ कंपनी के ठेकेदार भी साथ में मौजूद थे। जब टीम के द्वारा पान सिंह तोमर के बेटे शिवराम के घर पुराने मीटर हटाने पहुंची तो बेटी सपना तोमर ने मना कर दिया। तभी जेई वैभव रावत से भी बहस होने लगी। इसी दौरान जेई ने बताया कि नया मीटर लगवाना जरुरी है। सरकार के आदेश पर काम हो रहा है। इसी दौरान जेई ने मोबाइल में आदेश दिखाया ही था कि सपना ने मोबाइल गिराने की कोशिश। जब फोन नहीं गिरा तो थप्पडों की बारिश कर दी। इसी को लेकर बवाल मच गया।
इसी कारण से पान सिंह तोमर चर्चाओं में हैं। दरअसल, मुरैना जिले के भिडौसा में रहने वाले पान सिंह तोमर के परिवार यूपी इसलिए शिफ्ट होना पड़ा था कि क्योंकि गांव विवाद की स्थिति बन गई थी। इस वजह उन्हें वहां से जाना पड़ा।

क्यों पान सिंह तोमर बने थे बागी


मध्यप्रदेश के मुरैना जिले के पान सिंह तोमर साढ़े छह फिट उंचा कद था। उसने अपनी जमीन के लिए 8 साल तक जूते घिसने पड़े। इससे पहले वह सेना में सूबेदार के पद पर तैनात था। ये डकैत राष्ट्रीय चैम्पियन भी रहा। सूबेदार के पद पर रहते उसने सात सालों तक ये मुकाम अपने नाम कर रखा था। एक बार उसने जमीनी विवाद में अपने रिश्तेदार बाबू सिंह की हत्या कर दी थी। इस घटना के बाद पान सिंह ने खुद को बागी घोषित कर दिया।

तत्कालीन मुख्यमंत्री को दिया था खुला चैलेंज


साल 1981 में पान सिंह तोमर का भाई माता दिन पुलिस की मुठभेड़ में मारा गया था। जिसके बदला लेने के लिए पान सिंह गुर्जर समुदाय के छह लोगों की हत्या कर दी। इस घटना के बाद पान सिंह तत्कालीन सीएम अर्जुन सिंह को खुला चैलेंज कर दिया था। ये बात अर्जुन सिंह को रास नहीं आई । इसके बाद उन्होंने पान सिंह को जिंदा या मुर्दा पकड़ने का फरमान दे दिया। बाद में तात्कालीन डीएसपी ने पान सिंह के गांव के लोगों को नौकरी का लालच देकर पान सिंह को पकड़ने के लिए मुखबिरी कराई। बताया जाता है कि अक्टूबर 1981 में लगभग 10000 की फ़ोर्स ने पान सिंह को घेरकर मार गिराया।

Hindi News / Morena / पान सिंह तोमर की पोती ने ‘4 सेकेंड में जड़ दिए 7 थप्पड़’, मचा बवाल

ट्रेंडिंग वीडियो