scriptथाने से 500 मीटर दूर ब्लास्ट से छत उड़ी, दीवारें ढही, आसपास के घरों में आई दरारें | mp news Blast blew off roof, collapsed walls, cracks appeared in nearby houses | Patrika News
मुरैना

थाने से 500 मीटर दूर ब्लास्ट से छत उड़ी, दीवारें ढही, आसपास के घरों में आई दरारें

MP News: मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में हुए ब्लास्ट से घर की छत उड़ गई। वहीं आसपास के घरों में दरारें भी आ गई हैं।

मुरैनाMay 09, 2025 / 06:30 pm

Himanshu Singh

mp news
MP News: मध्यप्रदेश के मुरैना जिले से बड़ी खबर सामने आई है। यहां के जौरा कस्बे के एक घर में ब्लास्ट हो गया। जिसके कारण घर बुरी तरह तबाह हो गया। साथ ही आसपास बने कई घरों की दीवारों में दरारें पड़ गई हैं।
पूरी घटना शुक्रवार की बताई जा रही है। इस्लामपुरा मोहल्ले में बने एक मकान के छज्जे में पटाखे रखे हुए थे। जिसके फूटने की वजह से हादसा हो गया। हादसा इतना भीषण था कि इलाके में हड़कंप मच गया। तुरंत ही आसपास मौजूद लोगों के द्वारा फायर ब्रिगेड की टीम को मौके पर बुलाया गया। गनीमत रही कि किसी को नुकसान नहीं पहुंचा, लेकिन मोहल्ले के लोग दहशत में हैं। बता दें कि, जौरा थाना घर मात्र 500 मीटर की दूरी पर है।
इधर, भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान ब्लास्ट को हमला समझकर लोगों में भगदड़ मच गई।

mp news

Hindi News / Morena / थाने से 500 मीटर दूर ब्लास्ट से छत उड़ी, दीवारें ढही, आसपास के घरों में आई दरारें

ट्रेंडिंग वीडियो