scriptबेटी ने काट दिया पिता का प्राइवेट पार्ट, सामने आई हैरान करने वाली वजह! | Nallasopara crime stepfather forced daughter to have physical relationship she took horrifying step | Patrika News
मुंबई

बेटी ने काट दिया पिता का प्राइवेट पार्ट, सामने आई हैरान करने वाली वजह!

Maharashtra Crime News : पुलिस ने लड़की को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ जारी है। आरोपी पिता को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मुंबईMar 25, 2025 / 09:08 pm

Dinesh Dubey

Nallasopara girl rape case
Nalasopara Crime News : महाराष्ट्र के पालघर जिले के नालासोपारा शहर में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवती ने अपने सौतेले पिता की दरिंदगी से परेशान होकर उस पर चाकू से हमला कर दिया। लड़की का आरोप है कि उसका सौतेला पिता पिछले दो साल से उसका यौन उत्पीड़न कर रहा है। सोमवार को जब उसने फिर से जबरदस्ती करने की कोशिश की, तो गुस्से में आकर लड़की ने यह कदम उठाया। इस घटना में आरोपी गंभीर रूप से घायल हो गया है और अभी अस्पताल में भर्ती है।

संबंधित खबरें

यह सनसनीखेज घटना नालासोपारा पूर्व के बावशेत पाडा इलाके के सर्वोदय नगर चाल में घटी। पुलिस के मुताबिक, पीड़िता की मां ने आरोपी रमेश भारती से दूसरी शादी की थी। कथित तौर पर रमेश पिछले दो साल से पीड़िता से रेप कर रहा था। लड़की के बार-बार विरोध करने के बावजूद वह लगातार उस पर शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बनाता था।
यह भी पढ़ें

आदित्य ठाकरे के खिलाफ गैंगरेप-हत्या की FIR दर्ज! दिशा सालियान केस के वकील का दावा

सोमवार को जब आरोपी ने फिर से लड़की को जबरन संबंध बनाने के लिए मजबूर किया, तो उसने पहले आरोपी की आंखों पर पट्टी बांधी और मौका पाकर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिया। आरोपी दर्द से तड़पता हुआ किसी तरह घर से बाहर निकला, लेकिन गुस्से से भरी लड़की ने उसे सड़क पर रोककर दोबारा हमला किया। इस दौरान वहां भीड़ जमा हो गई।

घटना का वीडियो हुआ वायरल

पीड़ित लड़की ने लोगों को बताया कि उसके सौतेले पिता ने उसके साथ लंबे समय तक दुष्कर्म किया, इसलिए उसने यह कदम उठाया। मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने लड़की को समझाने की कोशिश की और उसे चाकू फेंकने के लिए कहा। कुछ देर बाद लड़की ने चाकू फेंक दिया और पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। 
आरोपी को इलाज के लिए मुंबई के शताब्दी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तुलींज पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें लड़की के हाथ में चाकू दिख रहा है और आरोपी जमीन पर लहूलुहान पड़ा हुआ नजर आ रहा है।

पुलिस कर रही जांच

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल आरोपी को अस्पताल पहुंचाया। रमेश भारती के गुप्तांगों और पूरे शरीर पर चाकू से वार किया गया है और उसकी हालत गंभीर है। पुलिस ने लड़की को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस इस मामले की गहराई से जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। 

Hindi News / Mumbai / बेटी ने काट दिया पिता का प्राइवेट पार्ट, सामने आई हैरान करने वाली वजह!

ट्रेंडिंग वीडियो