भाजपा में खुशी की लहर
लाहोटी के उपाध्यक्ष बनने के बाद भारतीय जनता पार्टी के खेमे में खुशी की लहर दौड़ गई। नगरपालिका के सामने और सभागार में साफा-माल्यार्पण कर मुंह मीठा कराते हुए लाहोटी के उपाध्यक्ष बनने की खुशियां मनाई गई। भाजपा जिला प्रभारी पुखराज पहाड़िया, चुनाव प्रभारी लक्ष्मीनारायण मुंडेल, विधायक लक्ष्मणराम कलरू, प्रधान संदीप चौधरी, नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व पालिकाध्यक्ष पवन परतानी, शहर मंडल अध्यक्ष मोहित माली सहित पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं और पार्षदों ने लाहोटी का साफा-माल्यार्पण कर मुंह मीठा करवाते हुए अभिनंदन किया गया।विजय जुलूस निकाला
इसके बाद शहर के प्रमुख मार्गों से विजय जुलूस निकाला गया। जीत के बाद भाजपा जिला प्रभारी पहाड़िया ने कहा कि मेड़ता नगरपालिका में 20-25 साल बाद कोई बीजेपी का प्रत्याशी जीतकर आया है, इस बात की कार्यकर्ताओं में बहुत खुशी है। हमारे सभी पार्षद एकजुट रहे। जो पांच पार्षद नए आए उन्होंने भी कहा हमारी निष्ठा पार्टी के साथ है। कांग्रेस में फूट हुई, इससे हमारे वोट बढ़े।यों चली चुनाव प्रक्रिया
सुबह 11 बजे तक चुनाव प्रभारी एवं उपजिला निर्वाचक अधिकारी एसडीएम पूनम चोयल के समक्ष भाजपा से पार्षद शोभा लाहोटी और कांग्रेस से पार्षद सुनील पंवार का नोमिनेशन फाॅर्म आया। दोपहर 2 बजे से चुनाव प्रक्रिया शुरू होने से पहले तक दोनों ही प्रत्याशियों ने नाम वापस नहीं लिए। इसके बाद चुनाव प्रक्रिया शुरू हुई। शाम 5 बजे तक यानी 3 घंटे वोटिंग चली। इस दौरान कांग्रेस और भाजपा, दोनों दलों के पार्षद वोट डालने के लिए पहुंचते रहे। शाम 5 बजे परिणाम आया। जिसमें विजय रही लाहोटी को उपखंड अधिकारी ने शपथ दिलाई।यह रहा वोटिंग का गणित
कुल वोट करने वाले पार्षद- 39भाजपा के पार्षद- 20
कांग्रेस के पार्षद- 19
शोभा लाहोटी को वोट मिले- 21 (एक क्राॅस वोट)
सुनील पंवार को वोट मिले- 17
रद्द- 1 यह वीडियो भी देखें