PM मोदी की भी की थी तारीफ
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिका यात्रा पर थरूर ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी थी, जिसके बाद कांग्रेस नेताओं ने उन पर सवाल उठाए। थरूर ने स्पष्ट किया कि यह बयान देशहित में दिया गया था। उन्होंने कहा कि मोदी का अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप से मुलाकात करने वाले दुनिया के चौथे नेता बनना भारत की वैश्विक स्थिति को दर्शाता है। इसके अलावा, उन्होंने एक लेख में केरल के स्टार्टअप क्षेत्र में हुई प्रगति की सराहना की। सीपीआई(एम) ने इसे मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन की नीतियों की मान्यता बताया। केरल कांग्रेस ने थरूर के बयानों पर नाराजगी जताते हुए अपने मुखपत्र ‘वीक्षणम डेली’ में एक संपादकीय प्रकाशित किया, जिसमें अप्रत्यक्ष रूप से उन पर निशाना साधा गया। संपादकीय में कहा गया कि स्थानीय निकाय चुनाव से पहले कांग्रेस नेताओं को कार्यकर्ताओं की उम्मीदों को ठेस नहीं पहुंचानी चाहिए और राज्य में सत्ता विरोधी लहर को नजरअंदाज करना ‘विकृत’ राजनीतिक रवैया होगा।
थरूर ने अपने फेसबुक अकाउंट से एक पोस्ट हटाई, जिसमें केरल कांग्रेस कमेटी की ओर से सीपीआई(एम) नेताओं को ‘राक्षस’ बताया गया था। इसके बाद उन्होंने कांग्रेस के युवा कार्यकर्ताओं की हत्या की तस्वीरें शेयर कीं, लेकिन बिना किसी टिप्पणी के। इस घटनाक्रम से कांग्रेस और थरूर के बीच तनाव बढ़ गया है।