scriptAir India के विमान में गड़बड़ी, उतारे गए सभी यात्री, जानिए वजह | Air India Flight San Francisco to Mumbai could not take off from Kolkata due to technical fault | Patrika News
राष्ट्रीय

Air India के विमान में गड़बड़ी, उतारे गए सभी यात्री, जानिए वजह

एयर इंडिया की सैन फ्रांसिस्को से मुंबई आ रही फ्लाइट में गड़बड़ी की सूचना मिलने पर यात्रियों को कोलाकाता में ही उतार लिया गया। बीते कुछ दिनों से लगातार विमानों में गड़बड़ी की जानकारी सामने आ रही है।

नई दिल्लीJun 17, 2025 / 02:59 pm

Pushpankar Piyush

Air India Flight

Air India Flight

एयर इंडिया (Air India) की सैन फ्रांसिस्को (San Francisco) से मुंबई (Mumbai) आ रही फ्लाइट (Flight) में गड़बड़ी की सूचना मिलने पर यात्रियों को कोलाकाता (kolkata) में ही उतार लिया गया। विमान के एक इंजन में गड़बड़ी पाए जाने पर यात्रियों को कोलकाता में उतारा गया। एयर इंडिया यात्रियों के लिए कोलकाता से मुंबई के लिए दूसरी फ्लाइट का इंतजाम करने में जुटी है।

ईंजन में आई खराबी

एयर इंडिया की फ्लाइट अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को से वाया कोलकाता मुंबई जाने वाली थी। सैन फ्रांसिस्को से उड़ान भरने के बाद फ्लाइट कोलकाता लैंड हुई। यहां ईंधन भरवाने और तकनीकी जांच के दौरान इंजन में गड़बड़ी पाई गई। टेक्निकल टीम ने कहा कि इंजन में ओवरहीटिंग की समस्या आ रही है। साथ ही, मैकनिकल खराबी है। इसके बाद पायलट ने कोलकाता से मुंबई के लिए उड़ान रद्द करने का फैसला लिया। फिर 240 यात्रियों समेट 14 क्रू मेंबर्स को प्लेन से बाहर निकाला गया।

विमान को किया गया ग्राउंडेड

कोलकाता एयरपोर्ट अथॉरिटी ने कहा कि विमान में गड़बड़ी पाए जाने के बाद तकनीकी जांच के लिए ग्राउंडेड कर दिया गया है। एक्सपर्ट्स की टीम फ्लाइट की मरम्मत और जांच में जुटी हुई है। यात्रियों को जल्द उनके गंतव्य तक पहुंचाने का काम किया जा रहा है। एयर इंडिया ने कहा कि यात्रियों को मुआवजा और रिफंड की प्रक्रिया के लिए भी संपर्क किया जाएगा।

बीते सोमवार को भी आई थी तकनीकी खराबी की खबर

सोमवार को तकनीकी खराबी के कारण एयर इंडिया की दो उड़ानों को लौटना पड़ा। दिल्ली से रांची जाने वाली फ्लाइट AI9695 को शाम 6.20 बजे बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर उतरना था, लेकिन तकनीकी कारणों से इसे वापस दिल्ली के लिए मोड़ दिया गया। इससे पहले हांगकांग से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI315 तकनीकी खराबी के कारण वापस हांगकांड में लैंड हुई।
यह भी पढ़ें
Air India Plane Crash इस मामले में पड़ेगा भारत को काफी महंगा, सुनकर हिली पूरी इंडस्ट्री

रविवार को भी दो उड़ानों में तकनीकी खराबी देखी गई

रविवार को भी दो उड़ानों में तकनीकी गड़बड़ी देखी गई। लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट से चेन्नई के लिए रवाना हुई ब्रिटिश एयरवेज के विमान को कुछ ही मिनटों बाद हीथ्रो पर लाया गया। बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर जब 15 हजार फीट की ऊंचाई पर था, तब फ्लैप सिस्टम में गड़बड़ी के संकेत मिले थे। वहीं, जेद्दा से लखनऊ एयरपोर्ट पर उतरे सऊदी अरब के एक विमान के पहियों से धुआं निकलता हुआ देखा गया। विमान बचाव और अग्निशमन (एआरएफएफ) की टीम मौके पर पहुंची और सऊदी अरब की टीम के साथ मिलकर धुएं को नियंत्रित किया। सभी यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया।
यह भी पढ़ें
अविश्वसनीय परंतु सत्य! अहमदाबाद प्लेन क्रैश में बचे ‘विश्वास’ का एक वीडियो आया सामने

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का हेलीकॉप्टर खराब

भाजपा के प्रशिक्षण वर्ग के समापन सत्र को संबोधित करने मध्यप्रदेश के पचमढ़ी आए रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का हेलीकॉप्टर जेडएम 2967 खराब हो गया। सिंह को दूसरे हेलीकॉप्टर से रवाना किया गया। बाद में खराब हुए हेलीकॉप्टर को ठीक कर शाम साढ़े पांच बजे भेजा गया।

Hindi News / National News / Air India के विमान में गड़बड़ी, उतारे गए सभी यात्री, जानिए वजह

ट्रेंडिंग वीडियो