scriptसोनिया गांधी के स्वास्थ्य को लेकर आई बड़ी अपडेट, तीन दिन से अस्पताल में हैं भर्ती, जानें क्या बोले डॉक्टर | Big update on Sonia Gandhi's health, doctor said- her condition is stable | Patrika News
राष्ट्रीय

सोनिया गांधी के स्वास्थ्य को लेकर आई बड़ी अपडेट, तीन दिन से अस्पताल में हैं भर्ती, जानें क्या बोले डॉक्टर

Sonia Gandhi Health: सोनिया गांधी की यह अस्पताल में भर्ती होने की घटना इस महीने की दूसरी घटना है। इससे पहले, 7 जून को हिमाचल प्रदेश के शिमला में इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) में उनकी जांच की गई थी।

भारतJun 17, 2025 / 10:56 pm

Ashib Khan

सोनिया गांधी की हालत स्थिर है

सोनिया गांधी की हालत स्थिर है (Photo-IANS)

Sonia Gandhi Health: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी के स्वास्थ्य को लेकर अपडेट सामने आया है। नई दिल्ली के सर गंगाराम हॉस्पिटल के अध्यक्ष ने मंगलवार को जानकारी दी कि सोनिया गांधी की हालत स्थिर है और वह उपचार के प्रति अच्छी प्रतिक्रिया दे रही हैं। उनकी सेहत और खानपान पर विशेष निगरानी रखी जा रही है, हालांकि उनकी छुट्टी की तारीख अभी तय नहीं की गई है।

15 जून को कराया गया था भर्ती

बता दें कि पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को 15 जून को सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग में भर्ती किया गया। अस्पताल के अध्यक्ष ने कहा कि सोनिया गांधी का उपचार अच्छी तरह से चल रहा है और पेट के संक्रमण में सुधार हो रहा है। उनकी डाइट पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि उनकी सेहत में और सुधार हो। यह भी उल्लेखनीय है कि इस साल फरवरी में भी सोनिया गांधी को पेट से संबंधित समस्याओं के कारण इसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

शिमला में भी कराया था भर्ती

दरअसल, सोनिया गांधी की यह अस्पताल में भर्ती होने की घटना इस महीने की दूसरी घटना है। इससे पहले, 7 जून को हिमाचल प्रदेश के शिमला में इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) में उनकी जांच की गई थी, जब उन्होंने उच्च रक्तचाप की शिकायत की थी। 

‘कोई गंभीर समस्या नहीं पाई गई’

आईजीएमसी के डिप्टी मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. अमन चौहान ने बताया कि उनकी जांच के दौरान रक्तचाप थोड़ा अधिक था, लेकिन कोई गंभीर समस्या नहीं पाई गई। इसके बाद 9 जून को सोनिया गांधी ने सर गंगा राम अस्पताल में नियमित स्वास्थ्य जांच कराई थी। उनकी हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें विशेष चिकित्सीय सलाह नहीं दी थी, क्योंकि सभी जांच सामान्य थीं।

2024 में भी गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया था भर्ती 

बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब सोनिया गांधी को दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इससे पहले मार्च 2024 में भी तबीयत बिगड़ने पर कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उस समय सोनिया को बुखार की वजह से एडमिट कराया गया था। 

Hindi News / National News / सोनिया गांधी के स्वास्थ्य को लेकर आई बड़ी अपडेट, तीन दिन से अस्पताल में हैं भर्ती, जानें क्या बोले डॉक्टर

ट्रेंडिंग वीडियो