scriptकर्नाटक में नाबालिग से दो बार गैंगरेप, वीडियो बना कर किया ब्लैकमेल, छह आरोपी शामिल | belagavi-minor-girl-gangrape-blackmail-case | Patrika News
राष्ट्रीय

कर्नाटक में नाबालिग से दो बार गैंगरेप, वीडियो बना कर किया ब्लैकमेल, छह आरोपी शामिल

Minor girl gangrape in Karnataka: कर्नाटक में एक नाबालिग लड़की के साथ दो बार गैंग रेप करने का मामला सामने आया है।

भारतJun 01, 2025 / 08:38 pm

M I Zahir

Minor girl gangrape in Karnataka

कर्नाटक में एक नाबालिग लड़की के साथ दो बार गैंग रेप किया गया। ( सांकेतिक फोटो: ANI)

Minor girl gangrape in Karnataka: कर्नाटक के बेलगावी में 15 साल की एक लड़की के साथ 6 लोगों ने दो बार सामूहिक दुष्कर्म (Belagavi gangrape case) किया और उसके बाद वीडियो बना कर उसे ब्लैकमेल किया। पहली बार उन्होंने नाबालिग लड़की के साथ यह खौफनाक सामूहिक दुष्कर्म (Minor girl rape Karnataka) रिकॉर्ड किया और वीडियो प्रसारित करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल(gangrape video blackmail) किया। अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि इस ब्लैकमेलिंग की वजह से उसके साथ दूसरी बार सामूहिक दुष्कर्म हुआ।

संबंधित खबरें

सामूहिक दुष्कर्म की पहली घटना करीब छह महीने पहले हुई थी

पुलिस के अनुसार, सामूहिक दुष्कर्म की पहली घटना करीब छह महीने पहले हुई थी। आरोपियों में से एक, नाबालिग का दोस्त उसे बहला-फुसला कर बेलगावी के बाहरी इलाके में एक पहाड़ी क्षेत्र में ले गया था, जहां उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया और इस यह फोन पर रिकॉर्ड कर लिया गया। उसके बाद इन आरोपियों ने लड़की को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया और उसे वीडियो ऑनलाइन जारी करने की धमकी भी दी। इस वजह से दूसरी घटना हुई।

आरोपियों ने यह करतूत दुबार रिकॉर्ड कर ली और धमकियाँ देते रहे

पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने यह करतूत दुबार रिकॉर्ड कर ली और उसे धमकियाँ देते रहे। उनसे तंग आ कर लड़की ने एफआईआर दर्ज करवाई। पुलिस ने पोक्सो एक्ट और भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि इस केस में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है, इनमें से दो नाबालिगों को हिरासत में लिया गया है और एक आरोपी फरार है।

Hindi News / National News / कर्नाटक में नाबालिग से दो बार गैंगरेप, वीडियो बना कर किया ब्लैकमेल, छह आरोपी शामिल

ट्रेंडिंग वीडियो