Budget 2025: रेलवे में सफर होगा आसान…200 वंदे भारत, 100 अमृत भारत, 50 नमो भारत ट्रेनें और चलेंगी
Budget 2025: केंद्रीय बजट में लगातार दूसरी बार रेलवे को रिकॉर्ड 2.64 लाख करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं। इसके साथ ही 4.60 लाख करोड़ रुपए के प्रोजेक्टों को भी मंजूरी दी गई है।
Budget 2025: केंद्रीय बजट में लगातार दूसरी बार रेलवे को रिकॉर्ड 2.64 लाख करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं। इसके साथ ही 4.60 लाख करोड़ रुपए के प्रोजेक्टों को भी मंजूरी दी गई है। वहीं अलग-अलग श्रेणियों की करीब 350 नई ट्रेनें संचालित करने की घोषणा की गई है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को रेल भवन में पत्रकार वार्ता में कहा कि यह बजट भारत को विकसित बनाने की दिशा तय करने वाला है। हर वर्ग को राहत दी गई है। रेलवे का भी विशेष ध्यान रखा गया है।
देश में अगले एक साल में 200 वंदे भारत, 100 अमृत भारत और 50 नमो भारत ट्रेनें चलाई जाएंगी। वंदे भारत में एसी और स्लपीर ट्रेनें शामिल होंगी। नए प्रोजेक्ट्स में नई रेल लाइन, अंडर पास और रेलवे की डबल लाइन जैसे काम है। इनमें एक हजार फ्लाई ओवर शामिल है। इसी तरह 17 हजार 500 जनरल कोच बनाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि 31 मार्च, 2026 तक देश की रेल लाइनों को शत प्रतिशत विद्युतीकृत कर दिया जाएगा। इसके अलावा 1.6 बिलियन टन कार्गो केयरिंग का टारगेट भी पूरा होगा।
2047 तक 7 हजार किमी बुलेट ट्रेन की लाइन
वैष्णव ने कहा कि हाइ स्पीड बुलेट ट्रेन की लाइन विकसित करने का काम चल रहा है। अब तक 340 किलोमीटर लाइन बन चुकी है। देश में 2047 तक 7 हजार किलोमीटर बुलेट ट्रेन लाइन विकसित करने का लक्ष्य है।
सीमा पर चीन और पाकिस्तान की चुनौतियों के बीच केंद्र सरकार ने रक्षा बजट के लिए 6,81,210 करोड़ रुपए का आवंटन किया है। यह राशि पिछले साल के 6,21,940 करोड़ रुपए से करीब 9.55 फीसदी अधिक है। इस बार कुल पूंजीगत परिव्यय 1,92,387 करोड़ रुपए आंका गया है। राजस्व व्यय 4,88,822 करोड़ रुपए रखा गया है। पेंशन के लिए 1,60,795 करोड़ रुपए का आवंटन किया गया है। पूंजीगत व्यय के तहत विमान और एयरो इंजन के लिए 48,614 करोड़ रुपए का आवंटन किया गया है। नौसेना बेड़े के लिए 24,390 करोड़ रुपए का प्रावधान है। अन्य उपकरणों के लिए 63,099 करोड़ रुपए की राशि अलग रखी गई है।