scriptDelhi Election Result: 10 सालों में कांग्रेस की 48वीं हार, हरियाणा, महाराष्ट्र, JK के बाद अब दिल्ली में भी नहीं बचा पाई लाज | Delhi Election Result Congress lost 48 out of 63 assembly elections in the last 10 years aap bjp | Patrika News
राष्ट्रीय

Delhi Election Result: 10 सालों में कांग्रेस की 48वीं हार, हरियाणा, महाराष्ट्र, JK के बाद अब दिल्ली में भी नहीं बचा पाई लाज

Delhi Election Results 2025: चुनाव आयोग की ओर से जारी डेटा के अनुसार, कांग्रेस इस साल भी दिल्ली में खाता नहीं खोल पाएगी। दिल्ली में कांग्रेस के तमाम बड़े नेता भी अपनी साख गंवाते नजर आ रहे हैं।

भारतFeb 08, 2025 / 12:18 pm

Akash Sharma

Rahul Gandhi

Rahul Gandhi

Delhi Election Results 2025: दिल्ली चुनाव के परिणाम आने शुरू हो गए हैं। शुरुआती रुझानों में बीजेपी की सत्ता वापसी होती नजर आ रही है। अगर वोट काउंटिंग का यही सिलसिला जारी रहा तो भगवा पार्टी दिल्ली में 27 सालों के बाद राजधानी में वापसी करेगी। AAP यहां अपोजीशन की पार्टी बनेगी। चुनाव आयोग की ओर से जारी डेटा के अनुसार, कांग्रेस इस साल भी दिल्ली में खाता नहीं खोल पाएगी। मतलब साफ है कि इस चुनाव में भी कांग्रेस पार्टी का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। पिछले 10 वर्षों पर नजर डालें तो कांग्रेस पार्टी का ग्राफ लगातार गिरता चला जा रहा है। बता दें कि 2014 के बाद से 63 विधान सभा चुनाव में से कांग्रेस ने 48 इलेक्शन में हार झेली है।

लोकसभा चुनाव 2024 रिजल्ट से वापसी की जगी उम्मीद

बात अगर लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के प्रदर्शन की करें तो 2014 के लोकसभा चुनावों में 44 और और 2019 के लोकसभा चुनावों 52 सीटों पर सिमटने वाली कांग्रेस ने साल 2024 के लोकसभा चुनावों में 99 सीटों पर जीत दर्ज की। इसके बाद यह माना जा रहा था कि कांग्रेस अब वापसी करेगी। लोकसभा चुनाव के नतीजों से उत्साहित दिख रही कांग्रेस इसके बाद एक भी राज्य का चुनाव क्यों नहीं जीत पाई। कांग्रेस की रणनीति में कहां खामी है। पार्टी बार-बार कहां चूक रही है? कांग्रेस के लिए सबसे बड़ा सवाल यही है।

हरियाणा, महाराष्ट्र और जम्मू कश्मीर के बाद अब दिल्ली हारी

लोकसभा चुनाव 2024 में बेतहर प्रदर्शन के बावजूद कांग्रेस इसके बाद हुए राज्यों के चुनावों में जीत दर्ज नहीं कर पाई। लोकसभा चुनाव 2024 के बाद हरियाणा, महाराष्ट्र, झारखंड और दिल्ली में चुनाव हुए। कांग्रेस ने हरियाणा चुनाव में हार का स्वाद चखा इसके बाद महाराष्ट्र विधान सभा चुनाव में 16 सीटों पर सिमट गई। दिल्ली चुनाव में चुनाव आयोग के डाटा के अनुसार, कांग्रेस खाता भी खोलती नजर नहीं आ रही है।
ये भी पढ़ें: Delhi Chunav Parinam 2025 LIVE: मतों की गिनती के दौरान ‘मिनी केजरीवाल’ ने खींचा ध्यान, आखिर कौन है ये शख्स

दिल्ली चुनाव के परिणाम जैसे-जैसे सामने आ रहे हैं। कांग्रेस धराशायी होती नजर आ रही है। हालांकि, पार्टी की ओर से राहुल गांधी सहित कई बड़े नेताओं ने चुनावी रैलियां की थी। लेकिन कांग्रेस इन रैलियों में एकत्र हुई भीड़ को वोट मे नहीं तब्दील कर पाई। दिल्ली में कांग्रेस के तमाम बड़े नेता भी अपनी साख गंवाते नजर आ रहे हैं। पिछले 10 वर्षों में कांग्रेस पार्टी की परफॉरमेंस खराब ही होती जा रही है। बता दें कि 2014 के बाद से 63 विधान सभा चुनाव में से कांग्रेस ने 48 इलेक्शन (दिल्ली चुनाव सहित) में हार झेली है।

Hindi News / National News / Delhi Election Result: 10 सालों में कांग्रेस की 48वीं हार, हरियाणा, महाराष्ट्र, JK के बाद अब दिल्ली में भी नहीं बचा पाई लाज

ट्रेंडिंग वीडियो