Delhi Elections: ‘रिटायरमेंट के बाद कौन सा पद?’, मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार पर भड़के अरविंद केजरीवाल
Delhi Elections 2025: अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने दावा किया कि BJP की बुरी हार होगी। चुनाव में गुंडागर्दी करने के लिए भाजपा दिल्ली पुलिस का इस्तेमाल करेगी।’
Delhi Elections 2025: आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने सोमवार को मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार पर आरोप लगाए हैं। दिल्ली चुनाव में वोटिंग से दो दिन पहले अरविंद केजरीवाल ने कहा कि राजीव कुमार ने रिटायरमेंट के बाद नियुक्ति पाने के लिए सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। दिल्ली चुनाव के लिए प्रचार के आखिरी दिन पूर्व मुख्यमंत्री ने मुख्य चुनाव अधिकारी से कहा कि वह अपना कर्तव्य निभाएं और पद की इच्छा त्याग दें।
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “चुनाव आयोग ने जिस तरह से भारतीय जनता पार्टी के सामने सरेंडर कर दिया है, ऐसा लगता है जैसे चुनाव आयोग का कोई अस्तित्व ही नहीं है। यह एक बहुत बड़ा सवाल खड़ा कर रहा है। लोगों के मन में सवाल उठना बिल्कुल जायज है कि मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार इस महीने के अंत में रिटायर हो रहे हैं। रिटायरमेंट के बाद उन्हें किस तरह का पद ऑफर किया गया है? यह कौन सा पद हो सकता है?” अरविंद केजरीवाल ने कहा, “मैं राजीव कुमार से हाथ जोड़कर विनती करता हूं। अपना कर्तव्य निभाइए, पद की लालसा छोड़िए। अब अपने करियर के अंतिम पड़ाव पर, देश को देश के लोकतंत्र को बर्बाद मत कीजिए।”
प्रियंका कक्कड़ और जैस्मीन शाह प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया खुलासा
बता दें कि ये टिप्पणियां आम आदमी पार्टी की ओर से रविवार को आरोप लगाए जाने के बाद आई हैं कि AAP पार्टी की वैन पर भारतीय जनता पार्टी ने हमला किया और तोड़फोड़ की। AAP ने आरोप लगाया कि यह हमला दिल्ली पुलिस की मौजूदगी में हुआ। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान आप नेता प्रियंका कक्कड़ और जैस्मीन शाह ने कथित तौर पर हमले में शामिल दो लोगों रोहित त्यागी और शैंकी का नाम लिया और कथित हमले का एक वीडियो भी दिखाया।
Delhi चुनाव 2025 का कार्यक्रम
href="https://www.patrika.com/topic/delhi-elections-2025" target="_blank" rel="noopener">दिल्ली विधानसभा चुनाव 5 फरवरी को एक ही चरण में होंगे। इसके अलावा वोटों की गिनती 8 फरवरी को की जाएगी। बता दें कि 2020 के विधानसभा चुनावों में 70 सीटों में से AAP ने 62 सीटें जीती थीं, जबकि भाजपा ने शेष 8 सीटों पर जीत हासिल की थी।