scriptDelhi Elections: विधायक महेंद्र गोयल पर जानलेवा हमला, AAP का दावा- BJP ने की हत्या की कोशिश | Delhi Elections: Deadly attack on MLA Mahendra Goyal, AAP claims - BJP tried to murder him | Patrika News
राष्ट्रीय

Delhi Elections: विधायक महेंद्र गोयल पर जानलेवा हमला, AAP का दावा- BJP ने की हत्या की कोशिश

Delhi Elections: आप ने बीजेपी पर आरोप लगाया है कि भगवा पार्टी के गुंडों ने रिठाला से ‘आप’ विधायक महेंद्र गोयल पर जानलेवा हमला किया।

भारतFeb 01, 2025 / 03:33 pm

Shaitan Prajapat

Delhi Elections: दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच राजनीतिक घमासान जारी है। दोनों पार्टियों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर चल रहा है। आप ने बीजेपी पर आरोप लगाया है कि भगवा पार्टी के गुंडों ने रिठाला से ‘आप’ विधायक महेंद्र गोयल पर जानलेवा हमला किया। इस हमले के बाद महेंद्र गोयल बेहोश हो गए। उनको तुरंत इलाज के लिए रोहिणी स्थित अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि कुछ लोग आम आदमी पार्टी का पटका पहनकर आए थे और उन्होंने यह हमला किया है।

चुनावी रैली में हुआ जानलेवा हमला

आपको आपको बता दे कि यह घटना शनिवार, 1 फरवरी सुबह 11:15 बजे की है। बताया गया है कि महेंद्र गोयल रिठाला इलाके में अपनी चुनावी रैली कर रहे थे तभी गुंडों के हमला बोल दिया। इस हादसे के बाद पुलिस को सूचना की दी गई। पीसीआर कॉल मिलने के बाद घटनास्थल पर पुलिस की टीम पहुंची और जांच शुरू की।

बीजेपी के गुंड़ों ने किया जानलेवा हमला

आप सांसद संजय सिंह ने इस हमले को लेकर भाजपा पर गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने अपने ट्वीट कर कहा है कि दिल्ली में बीजेपी बुरी तरह हार रही है और बौखलाहट में मारपीट पर उतर आई है। इसी कड़ी में रिठाला से महेंद्र गोयल पर बीजेपी के गुंडों ने जानलेवा हमला किया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इतना सब कुछ होने जाने के बाद भी चुनाव आयोग सो रहा है।
यह भी पढ़ें

Budget 2025: दिल्ली चुनाव से पहले मिडिल क्लास को बजट ने दी टैक्स में बड़ी राहत, क्या चुनाव में BJP पलटेगी बाजी


अवैध बांग्लादेशियों के सिंडिकेट से जुड़ा है गोयल का नाम

बता दें कि महेंद्र गोयल का नाम अवैध बांग्लादेशियों के सिंडिकेट के मामले में भी सामने आया था। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने उन्हें नोटिस भेजा है। इस हमले के बाद आप ने भाजपा पर आरोप लगाया कि वह चुनाव में हार से बौखला कर अब हिंसक तरीकों का सहारा ले रही है। दिल्ली में पांच फरवरी को मतदान है और 8 फरवरी को परिणाम जारी होंगे।

Hindi News / National News / Delhi Elections: विधायक महेंद्र गोयल पर जानलेवा हमला, AAP का दावा- BJP ने की हत्या की कोशिश

ट्रेंडिंग वीडियो