scriptसिंपल ग्रेजुएट किसी कारण से IAS हो गया तो इंटेलेक्चुअल हो जाएगा! नौकरशाहों पर बोले पूर्व मंत्री सुधाकर सिंह- एक पेज का नोट नहीं लिख सकते थे | Former minister Sudhakar Singh bureaucrats simple graduate becomes IAS could not write one page note | Patrika News
राष्ट्रीय

सिंपल ग्रेजुएट किसी कारण से IAS हो गया तो इंटेलेक्चुअल हो जाएगा! नौकरशाहों पर बोले पूर्व मंत्री सुधाकर सिंह- एक पेज का नोट नहीं लिख सकते थे

सांसद सुधाकर सिंह ने कहा, ‘मैं मंत्री रह चुका हूं तो इस आधार पर कह रहा हूं कि बिहार के लिए इससे बड़ा दुर्भाग्य पूर्ण विषय नहीं है। बिहार में फ्रेश ग्रेजुएट IAS तो हो जाता है लेकिन वे एक पेज का नोट नहीं लिख पाते हैं।’

पटनाFeb 15, 2025 / 10:21 pm

Akash Sharma

RJD Leader Sudhakar Singh

Sudhakar Singh

बिहार के पूर्व मंत्री और सांसद सुधाकर सिंह ने राज्य के नौकरशाहों पर हमला बोला। सांसद सुधाकर सिंह ने एक वाक्या शेयर करते हुए कहा कि 7 IAS अधिकारियों को जानता हूं जो एक पेज का नोट नहीं लिख पाते थे। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर मैं दिखाउंगा कि बिहार के नौकरशाहों की क्या स्थिति है। ये लोग एक पेज भी ठीक से नहीं लिख सकते ऐसे में राज्य के लिए नई नीति का निर्माण कैसे करेंगे।

बिहार के लिए इससे बड़ा दुर्भाग्य पूर्ण क्या होगा कि…

सांसद सुधाकर सिंह ने कहा, ‘मैं मंत्री रह चुका हूं तो इस आधार पर कह रहा हूं कि बिहार के लिए इससे बड़ा दुर्भाग्य पूर्ण विषय नहीं है। मैं किसी राजनीतिक दल को दोष नहीं देना चाहता क्योंकि राजनीतिक दलों के अंदर वो इंटर्नल सिस्टम नहीं है कि वे इस तरह के विषयों का समाधान कर सकें। बिहार में फ्रेश ग्रेजुएट IAS तो हो जाता है लेकिन वे एक पेज का नोट नहीं लिख पाते।

मंत्री के पद से दिया था इस्तीफा

सुधाकर सिंह बिहार के रहने वाले हैं वे एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं। सुधाकर सिंह राष्ट्रीय जनता दल (RJD) का प्रतिनिधित्व करते हैं। वे बिहार विधानसभा के सदस्य हैं। सुधाकर सिंह के पिता राजद प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह। वे बिहार में शिक्षण संस्थान भी चलाते हैं। राजद नेता और बिहार राजद प्रमुख जगदानंद सिंह के बेटे सुधाकर सिंह ने 2022 में उन्होंने भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए और अधिकारियों को “चोर” करार देते हुए कृषि मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था।

बिहार में इस साल होने हैं विधानसभा चुनाव

बिहार में इस साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। NDA ने पहले ही साफ कर दिया है कि चुनाव मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) के नेतृत्व में लड़ा जाएगा। बिहार में इस साल नवंबर में विधानसभा चुनाव होने की संभावना है। बिहार में भारतीय जनता पार्टी (BJP) नीतीश कुमार की JDU, चिराग पासवान की LJP (R), जीतन राम मांझी की HUM और रालोमा के साथ गठबंधन में है। वहीं विपक्षी गठबंधन में कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) शामिल हैं। 

Hindi News / National News / सिंपल ग्रेजुएट किसी कारण से IAS हो गया तो इंटेलेक्चुअल हो जाएगा! नौकरशाहों पर बोले पूर्व मंत्री सुधाकर सिंह- एक पेज का नोट नहीं लिख सकते थे

ट्रेंडिंग वीडियो