ADR Report: दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता सहित 5 नए मंत्रियों पर आपराधिक मामले दर्ज, एक पर गंभीर आरोप
ADR Reports on Delhi Cabinet: रेखा गुप्ता के साथ छह विधायकों- पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को हराने वाले प्रवेश साहिब सिंह वर्मा, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंदर इंद्राज सिंह, कपिल मिश्रा और पंकज सिंह को भी गुप्ता मंत्रिमंडल में मंत्री पद की शपथ ली।
Five of seven newly sworn in Delhi ministers, including CM Rekha Gupta, face criminal cases: ADR report
ADR Reports on Delhi Cabinet: चुनाव अधिकार संस्था एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स के अनुसार दिल्ली के सात नवनियुक्त मंत्रियों में से 5 के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं। जिन मंत्रियों के खिलाफ केस दर्ज हैं उनमें दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाली रेखा गुप्ता (CM Rekha Gupta) का नाम भी शामिल है। इसके अलावा दिल्ली कैबिनेट के एक मंत्री आशीष सूद पर गंभीर आपराधिक आरोप हैं। बता दें कि यह डेटा 2025 के दिल्ली विधानसभा चुनावों से पहले मंत्रियों की ओर से पेश किए गए स्व-शपथ पत्रों पर आधारित है।
दिल्ली कैबिनेट नए मंत्रीमंडल में राजौरी गार्डन निर्वाचन क्षेत्र से BJP विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा के पास सबसे अधिक संपत्ति है। मनजिंदर सिंह सिरसा के पास 248.85 करोड़ रुपये की कुल घोषित संपत्ति है। वहीं दूसरी ओर सबसे कम घोषित कुल संपत्ति वाले मंत्री करावल नगर निर्वाचन क्षेत्र से कपिल मिश्रा है, जिनकी संपत्ति ₹ 1.06 करोड़ है। दिल्ली के सात मंत्रियों की औसत संपत्ति 56.03 करोड़ रुपये है। सभी सात मंत्रियों ने देनदारियों की घोषणा की है, जिसमें नई दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र के प्रवेश वर्मा पर सबसे अधिक कर्ज 74.36 करोड़ रुपये है। सात में से छह मंत्रियों ने अपनी शैक्षिक योग्यता स्नातक स्तर या उससे ऊपर घोषित की है, जबकि एक मंत्री ने केवल 12वीं कक्षा ही उत्तीर्ण की है।
रेखा गुप्ता ने दिल्ली की मुख्यमंत्री का कार्यभार संभाला
भाजपा विधायक रेखा गुप्ता ने गुरुवार को दिल्ली सचिवालय स्थित अपने कार्यालय में दिल्ली की 9वीं मुख्यमंत्री के रूप में कार्यभार संभाला। शालीमार बाग से पहली बार विधायक बने सिंह को उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने रामलीला मैदान में आयोजित एक भव्य समारोह में मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। बता दें कि रेखा गुप्ता अपनी पार्टी की सुषमा स्वराज, कांग्रेस की शीला दीक्षित और आप की आतिशी के बाद दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री हैं।
इन विधायकों ने ली शपथ
रेखा गुप्ता के साथ छह विधायकों- पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को हराने वाले प्रवेश साहिब सिंह वर्मा, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंदर इंद्राज सिंह, कपिल मिश्रा और पंकज सिंह को भी गुप्ता मंत्रिमंडल में मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। शपथ समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा के शीर्ष नेता और NDA के नेता शामिल हुए।
Hindi News / National News / ADR Report: दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता सहित 5 नए मंत्रियों पर आपराधिक मामले दर्ज, एक पर गंभीर आरोप