scriptMarch Holiday 2025: मार्च में 5 संडे के अलावा 6 दिन का अवकाश, बंद रहेंगे स्कूल कॉलेज और बैंक | holidays-in-march-2025 Schools, college, bank will remain closed for holi-2025 | Patrika News
राष्ट्रीय

March Holiday 2025: मार्च में 5 संडे के अलावा 6 दिन का अवकाश, बंद रहेंगे स्कूल कॉलेज और बैंक

Holidays in March: मार्च के महीने की शुरुआत के साथ अगर आप भी घूमने जाने का प्लान बना रहें हैं तो छुट्टियों की लिस्ट चेक कर लें। देखिए मार्च 2025 हॉलिडे लिस्ट।

भारतMar 01, 2025 / 12:10 pm

Devika Chatraj

March Holiday List: फरवरी का महीना खत्म हो गया है। मार्च 2025 में भारत में विभिन्न त्योहारों और विशेष अवसरों के कारण बैंकों (Bank Holiday), स्कूल (School Holiday), और सरकारी दफ्तरों (Office Closed) की छुट्टियों (March Holiday 2025) की लाइन लगने वाली है। यह छुट्टियां अलग-अलग राज्यों के अनुसार तय की गई है। अगर आप भी घूमने जाने का प्लान बना रहें हैं तो इस कैलेंडर को देखकर प्लानिंग कर सकते हैं। जानिए मार्च 2025 में स्कूल कितने दिन बंद रहेंगे और लॉन्ग वीकेंड कितने मिलेंगे।

बैंक में कब-कब रहेगी छुट्टी

  • 7 मार्च को चापचर कुट है और इस दिन मिजोरम के सभी बैंकों की छुट्टी रहेगी।
  • 8 मार्च महीने का दूसरा शनिवार है। इस दिन पूरे देश के बैंक बंद रहते हैं।
  • 13 मार्च को होलिका दहन और अट्टुकल पोंगल मनाया जाएगा और इस वजह से उत्तराखंड, झारखंड, उत्तर प्रदेश और केरल के सभी बैंक बंद रहेंगे।
  • 14 मार्च को रंग वाली होली खेली जाएगी इसलिए त्रिपुरा, कर्नाटक, ओडिशा, तमिलनाडु, मणिपुर, केरल और नागालैंड को छोड़कर देश के सभी बैंकों की छुट्टी रहेगी।
  • 15 मार्च को होली और याओशांग महोत्सव है जिसकी वजह से त्रिपुरा, मणिपुर, ओडिशा और बिहार के बैकों में काम नहीं होगा और छुट्टी रहेगी।
  • 22 मार्च को महीने का चौथा शनिवार है इसकी पूरे देश के बैंक बंद रहेंगे और दूसरी तरफ बिहार दिवस होने की वजह से राज्य के सभी बैंकों की छुट्टी रहेगी।
  • 27 मार्च को शब-ए-कद्र के मौके पर जम्मू और कश्मीर के सभी बैंक बंद रहेंगे।
  • 28 मार्च को जुमत-उल-विदा होने की वजह से जम्मू और कश्मीर के सभी बैंकों की छुट्टी रहेगी।
  • 31 मार्च को ईद-उल-फितर है। इस दिन हिमाचल प्रदेश और मिजोरम के अलावा पूरे देश के सभी बैंक बंद रहेंगे।

स्कूल, कॉलेज रहेंगे बंद

  • 13 मार्च 2025 होलिका दहन – उत्तर भारत के ज्यादातर स्कूलों में होलिका दहन के अवसर पर छुट्टी रहेगी।
  • 14 मार्च 2025 होली – होली भारत के प्रमुख त्योहारों में से एक है। होली के दिन सभी स्कूल और कॉलेज बंद रहते हैं। कुछ जगहों पर 15 मार्च को भी छुट्टी रहती है।
  • 28 मार्च 2025 जमात-उल-विदा – रमजान के आखिरी जुम्मे पर कुछ राज्यों में स्कूल बंद हो सकते हैं।
  • 30 मार्च 2025 गुड़ी पड़वा – दक्षिण भारत और महाराष्ट्र में इस दिन को नए साल की तरह मनाया जाता है।
  • 31 मार्च 2025 ईद-उल-फितर – यह त्यौहार चांद दिखने पर निर्भर करता है, लेकिन ज्यादातर स्कूलों में इस दिन छुट्टी रहती है।
इसके साथ ही कई स्कूल-कॉलेज में दूसरे और चौथे शनिवार का भी अवकाश रहता है। यह पूरी तरह से स्कूल और कॉलेज की पॉलिसी पर निर्भर करता है।

Hindi News / National News / March Holiday 2025: मार्च में 5 संडे के अलावा 6 दिन का अवकाश, बंद रहेंगे स्कूल कॉलेज और बैंक

ट्रेंडिंग वीडियो