scriptमां नहीं हैवान है! महिला ने अपने 45 दिन के बेटे को उबलते पानी में डाला, हुई मौत | In Bengaluru, a woman killed her 45-day-old baby by pouring it in boiling water | Patrika News
राष्ट्रीय

मां नहीं हैवान है! महिला ने अपने 45 दिन के बेटे को उबलते पानी में डाला, हुई मौत

महिला का पति ऑटो चलाता है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और महिला से पूछताछ की जा रही है। 

बैंगलोरJul 08, 2025 / 11:00 pm

Ashib Khan

मां ने उबलते पानी में डालकर बच्चे को मार डाला (Photo-Grok)

Bengaluru Crime: मां भगवान का दूसरा रूप होती है। 9 महीने जिसने पेट में रखा वही हैवान बन गई। बेंगलुरु से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है, इतना ही नहीं इस घटना ने मानवती पर भी सवाल उठा दिए है। पूरा मामला नेलमंगला के विश्वेश्वरपुरा का बताया जा रहा है, जहां एक महिला ने अपने 45 दिन के बच्चे को उबलते पानी में डालकर जान ले ली। 
पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार राधा अवसाद से पीड़ित थी। इसके अलावा, पारिवारिक और आर्थिक तंगी ने भी उसकी मानसिक स्थिति को और बिगाड़ दिया। राधा का पति एक शराबी व्यक्ति था। 

महिला का पति ऑटो चलाता है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और महिला से पूछताछ की जा रही है। 
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक महिला ने इस घटना को देर रात में अंजाम दिया। जब सब सो रहो थे तब महिला ने चुपचाप बच्चे को गोद में उठाया और गर्म पानी में डाल दिया। जिससे बच्चे की कुछ ही समय बाद मौत हो गई। 

Hindi News / National News / मां नहीं हैवान है! महिला ने अपने 45 दिन के बेटे को उबलते पानी में डाला, हुई मौत

ट्रेंडिंग वीडियो