भारत के बाद, लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया को 32 सम्मान (नाम) मिले, जबकि चीन को 30, जापान को 25 और दक्षिण कोरिया को 23 सम्मान मिले। सिंगापुर और इंडोनेशिया, दोनों से 19-19 नाम हैं।
सूची में अहम भारतीय चेंजमेकर्स
1 शीतल देवी, 17, पैरालिंपियन: एशियाई पैरा खेलों में गोल्ड जीतने वाली दुनिया की पहली बिना हाथ वाली तीरंदाज।
2 गुकेश डोमराजू, 18, चेस ग्रैंडमास्टर: मौजूदा वर्ल्ड चेस चैंपियन और वर्ल्ड चैंपियन मैग्नस कार्लसन को हराने वाले सबसे कम उम्र के भारतीय। 3 अनुव जैन, 29, गायक-गीतकार: हुस्न और बारिशें जैसे हिट गानों के लिए जाने जाते हैं।
4 अनन्या पांडे और ईशान खट्टर, अभिनय। 5 अंशिता मेहरोत्रा, घुंघराले बालों की देखभाल वाले प्रोडक्ट बनाते हैं। 6 जिनाली मोदी -केले की फसल के कचरे को टिकाऊ चमड़े के विकल्प में बदलना के लिए विख्यात।
7 साक्षी जैन, सोशल मीडिया से फाइनेंशियल लिटरेसी।