भारत के एक्शन से पहले घबराया पाकिस्तान! अंतरराष्ट्रीय सीमा पर की गोलीबारी
पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच लगातार तनाव बढ़ता जा रहा है। भारत के एक्शन से पहले पाकिस्तान बौखलाया हुआ है। वह लगातार एलओसी और अंतराष्ट्रीय सीमा पर फायरिंग कर रहा है।
जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत फूल एक्शन के मूड में है। आतंकियों को पनाह देने वाले पाकिस्तान को करारा जवाब देने के लिए प्लानिंग की जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा के लिए कई बैठकों की अध्यक्षता कर रहे है। भारत के एक्शन से पहले पाकिस्तान बुरी तरह से घबराया हुआ है। बौखलाए पाकिस्तान लगातार LoC पर सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है। पाक ने लगातार छठे दिन नापाक हरकत की है। पाकिस्तान पहले LoC पर गोलीबारी हो रहा था, लेकिन बुधवार रात को इंटरनेशनल बॉर्डर पर फायरिंग की है। वहीं, भारतीय सेना पाक को मुंहतोड़ जवाब दे रही है।
बौखलाए पाकिस्तान ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पर की गोलीबारी
पाकिस्तान ने एक बार फिर नियंत्रण रेखा (LoC) के साथ अंतरराष्ट्रीय सीमा (IB) पर फायरिंग की है। मंगलवार और बुधवार की रात जम्मू के परागवाल सेक्टर में पाकिस्तान ने छोटे हथियारों से गोलियां बरसाई। इसके बाद, भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया। बीएसएफ ने भी सीमा पर चौकसी बढ़ा दी है। पाकिस्तान के कई चौकियों को निशाना बनाया गया है। भारतीय सेना ने पाकिस्तान के सीजफायर उल्लंघन का कड़ा जवाब दिया है
नौशेरा-सुंदरबनी-बारामूला और अखनूर में की फायरिंग
29-30 अप्रैल की रात को भी पाकिस्तानी सेना ने एक बार फिर संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए नियंत्रण रेखा के उस पार से भारतीय इलाकों में गोलीबारी की है। भारतीय सेना के मुताबिक 29-30 अप्रैल की रात को पाकिस्तानी सेना की चौकियों ने केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर के नौशेरा, सुंदरबनी और अखनूर सेक्टरों के सामने नियंत्रण रेखा के पार से फायरिंग की। पाकिस्तानी सेना द्वारा यह फायरिंग बिना किसी उकसावे के की गई है। फायरिंग के लिए छोटे हथियारों का इस्तेमाल किया गया। भारतीय सेना के जवानों ने बिना देरी किए तेजी से इस फायरिंग का जवाब दिया।
बीते छह दिनों से लगातार फायरिंग
गौरतलब है कि पाकिस्तान की सैन्य चौकियों से पिछले 6 दिनों से फायरिंग की जा रही है। नौशेरा, सुंदरबनी और अखनूर सेक्टरों के अलावा पाकिस्तानी सेना ने कई अन्य स्थानों पर भी गोलीबारी की है। सेना के अनुसार पाकिस्तानी सेना द्वारा 29-30 अप्रैल की रात को ही नियंत्रण रेखा के पार से बारामूला और कुपवाड़ा जिलों में भी गोलीबारी की गई। पाकिस्तानी सैन्य चौकियों द्वारा परगवाल सेक्टर में भी अंतरराष्ट्रीय सीमा के पार बिना उकसावे के छोटे हथियारों से गोलीबारी की गई है। भारतीय सेना के जवानों ने इन सभी स्थानों पर पाकिस्तान को उचित व करारा जवाब दिया है। सेना के मुताबिक 28-29 अप्रैल की रात को भी पाकिस्तानी सेना ने कुपवाड़ा और बारामूला जिलों के साथ-साथ अखनूर सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पार से बिना उकसावे के गोलीबारी की थी। भारतीय सेना ने इस उकसावे का तुरंत और प्रभावी जवाब दिया था।
वहीं इससे पहले 27-28 अप्रैल की रात को भी पाकिस्तान की सेना ने नियंत्रण रेखा के पार से गोलाबारी की थी। जहां एक ओर कुपवाड़ा और बारामूला व अखनूर सेक्टर में नियंत्रण रेखा के उस पार से फायरिंग की गई, वहीं पुंछ के सीमावर्ती इलाकों में फायरिंग की गई थी। दरअसल पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद बीते शुक्रवार से ही पाकिस्तानी सैन्य चौकियों से फायरिंग की जा रही है।