scriptBihar Tourism: बिहार में पर्यटकों की आवाजाही बढ़ी, सरकार तीन 5 स्टार होटल का करेगी निर्माण, पर लॉ एंड ऑर्डर बड़ी चुनौती | Tourist movement increased in Bihar, government will build three 5 star hotels, but law and order is a big challenge | Patrika News
राष्ट्रीय

Bihar Tourism: बिहार में पर्यटकों की आवाजाही बढ़ी, सरकार तीन 5 स्टार होटल का करेगी निर्माण, पर लॉ एंड ऑर्डर बड़ी चुनौती

Bihar News: बिहार की राजधानी पटना में तीन 5 फाइव स्टार होटल बनाने की योजना है। ये होटल पीपीपी मॉडल के तहत बनाए जाएंगे।

पटनाApr 12, 2025 / 05:09 pm

Ashib Khan

Bihar Tourism: बिहार में साल 2024 में 6.60 करोड़ से अधिक पर्यटक (Bihar Tourism) आए, जिनमें 6.50 करोड़ भारतीय और 7.30 लाख विदेशी पर्यटक शामिल थे। पर्यटन मंत्री राजू कुमार सिंह ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पर्यटकों की बढ़ती आवाजाही को देखते हुए सरकार ने 2024-25 में 1328 करोड़ रुपये की विभिन्न नई परियोजनाओं को मंजूरी दी है।

सरकार ने पर्यटन नीति 2023 में किया बदलाव

बता दें प्रदेश सरकार ने होटल और पर्यटन क्षेत्र में निवेश आकर्षित करने और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए बिहार पर्यटन नीति, 2023 में बदलाव किया है। पर्यटन मंत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि 21 मार्च को पर्यटन नीति में किए गए संशोधन के अनुसार सरकार ने राज्य में “स्टार रेटेड” होटलों में निवेश की सीमा 10 करोड़ रुपये से घटाकर 5 करोड़ रुपये कर दी है। उन्होंने कहा कि इस बदलाव से निवेशकों को पर्यटन नीति का लाभ उठाने के लिए थ्री स्टार और टू सितारा होटल बनाने की अनुमति मिलती है ।

पटना में बनेंगे तीन 5 स्टार होटल

राजधानी पटना में पर्यटकों को ठहरने के लिए तीन 5 स्टार होटल बनाने की योजना है। ये होटल पाटलिपुत्र अशोक, सुल्तान पैलेस परिसर और बांकीपुर बस स्टैंड में बनेंगे। ये होटल पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) मॉडल के तहत बनाएं जाएंगे। इससे न केवल पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी, बल्कि आर्थिक गतिविधियों और रोजगार सृजन को भी बढ़ावा मिलेगा।

बिहार में 2023 में आए 8.21 करोड़ पर्यटक

पर्यटन विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक साल 2023 में 8.21 करोड़ पर्यटक आए थे, जिनमें 8.15 करोड़ भारतीय पर्यटक और 5.46 लाख विदेशी पर्यटक थे। विभाग के मुताबिक साल 2023 में सबसे ज्यादा अगस्त महीने में पर्यटक बिहार आए थे। वहीं साल 2022 में महज 2.54 करोड़ पर्यटक बिहार पहुंचे थे। जिसमें 86 हजार 829 विदेशी पर्यटक थे।

साल 2021 में आए 25.51 लाख पर्यटक

बता दें कि साल 2021 में बिहार में 25.51 लाख पर्यटक आए। इनमें 25.02 लाख देशी पर्यटक और 1046 विदेशी पर्यटक पर्यटक थे। इसके अलावा साल 2020 में कुल 59.44 पर्यटक आए, जिसमें 56.44 लाख देशी पर्यटक और 3.08 लाख विदेशी पर्यटक थे। 

लॉ एंड ऑर्डर बनी चुनौती

बिहार में भले ही पर्यटकों की संख्या में इजाफा हो रहा हो, लेकिन लॉ एंड ऑर्डर चुनौती बनी हुई है। आमतौर पर देखा जाता है बिहार में विधानसभा चुनाव के समय क्राइम में इजाफा हो जाता है। पिछले दिनों बिहार में पुलिस पर हमले की घटनाएं सामने आई है। वहीं आरा शहर में तनिष्क ज्वेलरी शोरूम में अपराधियों के लूट की घटना को अंजाम दिया। 
यह भी पढ़ें

क्या नीतीश कुमार बनेंगे उप प्रधानमंत्री? बीजेपी नेता के बयान पर बिहार में सियासी हलचल हुई तेज

क्राइम को लेकर सरकार पर विपक्ष लगा रहा आरोप

बता दें कि बिहार में आए दिन हो रही क्राइम की घटनाओं को लेकर प्रदेश सरकार पर विपक्ष लगातार हमलावर है। राजद नेता तेजस्वी यादव लगातार प्रदेश सरकार पर इसको लेकर निशाना साध रहे है और प्रदेश में क्राइम को रोकने में नीतीश सरकार को फेल बता रहे हैं।

Hindi News / National News / Bihar Tourism: बिहार में पर्यटकों की आवाजाही बढ़ी, सरकार तीन 5 स्टार होटल का करेगी निर्माण, पर लॉ एंड ऑर्डर बड़ी चुनौती

ट्रेंडिंग वीडियो