2023 में NIA ने गिरफ्तार किया था
बता दें कि साकिब नाचन को 2023 में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने आतंकी गतिविधियों के आरोप में गिरफ्तार किया था। साकिब नाचन का जन्म महाराष्ट्र के ठाणे जिले में हुआ था। 1990 के दशक के आखिर और 2000 के दशक की शुरुआत में वे सिमी में एक वरिष्ठ व्यक्ति के रूप में उभरा।
मुंबई धमाकों की जांच में आया था नाम
साकिब नाचन का नाम 2002 और 2003 में मुंबई में हुए सिलसिलेवार बम धमाकों की जांच के दौरान राष्ट्रीय सुर्खियों में आया था, जिसमें मुंबई सेंट्रल, विले पार्ले और मुलुंड स्टेशन पर हुए धमाके भी शामिल थे। इन हमलों में कम से कम 13 लोग मारे गए और सौ से ज़्यादा लोग घायल हुए।
10 साल की सुनाई थी सजा
इन मामलों में उन्हें एके-56 राइफल सहित अवैध हथियार रखने के आरोप में दोषी ठहराया गया। आतंकवाद निरोधक अधिनियम (पोटा) के तहत काम करने वाली एक विशेष अदालत ने उन्हें 10 साल की जेल की सजा सुनाई थी। 2023 में फिर किया गिरफ्तार
बता दें कि साकिब नाचन को 2023 में फिर गिरफ्तार किया गया। इस बार NIA ने पूरे देश में आईएसआईएस आतंकवादियों और समर्थकों पर कार्रवाई की। नाचन को दिल्ली-पद्घा आईएसआईएस आतंकी मॉड्यूल मामले में मुख्य आरोपी के रूप में माना गया।