scriptनहीं आया चांद नजर, 2 मार्च से शुरू होगा पवित्र माह रमजान, रविवार को रहेगा पहला रोजा | dharam karam | Patrika News

नहीं आया चांद नजर, 2 मार्च से शुरू होगा पवित्र माह रमजान, रविवार को रहेगा पहला रोजा

अब शनिवार 1 मार्च से तरावीह में कुरान-ए-पाक पढ़ा जाएगा और 2 मार्च रविवार को पहला रोजा होगा।

सागरMar 01, 2025 / 05:46 pm

Rizwan ansari

Ramadan 2025

रमजान 2025

जामा मस्जिद कटरा में रूहते हिलाल कमेटी की मीटिंग शुक्रवार को हुई। 28 फरवरी को रमजान-उल-मुबारक का चांद नजर नहीं आया। जमीयत उलेमा के जिला अध्यक्ष हाफिज सैय्यद नासिर अली ने बताया कि बैठक में मुफ्ती तारिक अनवर ने रमजान उल मुबारक का चांद नजर न आने का ऐलान किया। अब शनिवार 1 मार्च से तरावीह में कुरान-ए-पाक पढ़ा जाएगा और 2 मार्च रविवार को पहला रोजा होगा।
सैयद नासिर अली ने बताया कि रमजान उल मुबारक का रोजा फर्ज है और तरावीह पढऩा सुन्नत है। यह सिलसिला पूरे 1 माह चलेगा। इस महीने में ज्यादा से ज्यादा इबादत करें और अपने गुनाहों और खताओं की माफी मांगें और रमजान उल मुबारक में अपने गुनाहों को माफ करा कर जन्नत में जाने का जरिया बनाएं। मुल्क में चैन और अमन की दुआएं करें। चांद दिखते ही विशेष नमाज मस्जिदों में शुरू होगी। शहर की कुछ मस्जिदों में शबीने का इंतजाम किया गया है। शहर की मक्का मस्जिद में 10 तरावीह में कुरान-ए-पाक पूरा होगा। हाफिज फैजान कुरान पाक सुनाएंगे।

Hindi News / नहीं आया चांद नजर, 2 मार्च से शुरू होगा पवित्र माह रमजान, रविवार को रहेगा पहला रोजा

ट्रेंडिंग वीडियो